scriptकोर्ट रूम से जज के जाते ही आगबबूला हो गईं साध्वी प्रज्ञा, लगीं जोर-जोर से चिल्लाने! | malegaon blast case: sadhvi pragya thakur angry for dirty chair | Patrika News

कोर्ट रूम से जज के जाते ही आगबबूला हो गईं साध्वी प्रज्ञा, लगीं जोर-जोर से चिल्लाने!

locationभोपालPublished: Jun 07, 2019 08:16:43 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

जानिए, कोर्ट रूम में क्यों चिल्लाने लगीं साध्वी प्रज्ञा

sadhvi pragya
भोपाल. मध्यप्रदेश के भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को मुंबई स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। साध्वी प्रज्ञा भोपाल से पेशी के लिए गुरुवार को ही पहुंच गई थीं। करीब पौने तीन बजे वह एनआईए कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचीं। सुनवाई खत्म होने के बाद वह एक मसले को लेकर आग बबूला हो गईं।

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा जब मालेगांव धमाका केस में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची तो वहां उन्हें कुर्सी पर बैठने की अनुमति दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साध्वी ने वहां कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया। वह सुनवाई के दौरान खिड़की के पास सहारा लेकर खड़ी रहीं। लेकिन जैसे कोर्ट की कार्यवाही खत्म हुई और जज अपने चैंबर से बाहर निकले वह आगबबूला हो गईं।
 

छोटी थी कुर्सी
साध्वी प्रज्ञा को बैठने के लिए कोर्ट रूम में जो कुर्सी मिली वह गंदी और छोटी थी। साध्वी इसी वजह से नाराज हो गईं। कोर्ट रूम से करीब सवा पांच बजे जैसे ही जज निकले वहां चिल्लाने लगीं। वो बाहर निकलकर मीडिया से बोलीं कि जिस कुर्सी पर उन्हें बैठाया गया था वह बेहद छोटी और गंदी थी, जिस पर बैठा नहीं जा सकता था।
इसे भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट 2008 : मुंबई nia कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की पेशी

sadhvi
 

फांसी पर चढ़ा दीजिएगा
सांसद साध्वी ने चीखते हुए कहा कि अगर बुलाया है तो कोर्ट में सही से बैठने के लिए जगह तो। खासकर तब जब तक मुझे सजा नहीं होती, तब तक बैठने का अधिकार तो है हीं। जब सजा हो जाएगी तो फांसी पर चढ़ा दीजिएगा।
इसे भी पढ़ें: ईद के दिन शहर काजी के घर मिठाई लेकर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, सबको किया अचंभित

nia court
 

लाल कपड़े पर बैठीं
खबरों के अनुसार साध्वी प्रज्ञा जैसे ही कोर्ट रूम में पहुंचीं तो वहां आरोपियों को बैठने के लिए बेंच लगी थी। लेकिन साध्वी के सहयोगियों ने पहले वहां लाल कपड़ा बिछाया। उसके बाद वहां पर वह बैठीं।
इसे भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस: जज ने साध्वी प्रज्ञा से पूछे ये दो सवाल, हर बार बोलीं- मैं नहीं जानती हूं

sadhvi
 

जज ने पूछे दो सवाल
साध्वी प्रज्ञा मुंबई स्थित एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान जज ने उनसे दो सवाल पूछे। दोनों ही सवाल के साध्वी प्रज्ञा ने जवाब न में दिए।
सवाल- क्या आप जानती हैं या आपके वकील ने इसके बारे में आपको बताया है कि अभियोजन पक्ष ने अब तक कितने गवाहों की जांच की है?
साध्वी प्रज्ञा का जवाब- मैं नहीं जानती हूं
सवाल- साध्वी प्रज्ञा, अभी तक जिन गवाहों की गवाही हुई है, उन्होंने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। आपका क्या कहना है?
साध्वी प्रज्ञा का जवाब- मैं नहीं जानती हूं
sadhvi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो