scriptAsaduddin Owaisi- ओवैसी ने उठाए सवाल, जिसके हाथ नहीं वो कैसे मार सकता है पत्थर? | man with amputated hands accused of stone pelting asaduddin owaisi | Patrika News

Asaduddin Owaisi- ओवैसी ने उठाए सवाल, जिसके हाथ नहीं वो कैसे मार सकता है पत्थर?

locationभोपालPublished: Apr 19, 2022 12:57:47 pm

Submitted by:

Manish Gite

asaduddin owaisi news- औवेसी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप…।

khargone01.png

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के बाद आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी ने दिव्यांग व्यक्ति की फोटो शेयर कर कहा है कि जिसके हाथ नहीं हैं वो कैसे पत्थर मार सकता है। हालांकि दिव्यांग व्यक्ति का घर और दुकान तोड़ने की खबर वायरल होने के बाद दिव्यांग व्यक्ति ने बाद में इसका खंडन किया है और कहा है कि उसके घर और दुकान पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दो दिन से दिव्यांग वसीम शेख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। रामनवमी की शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद पुलिस एक्शन में आई ओर अवैध जमीन पर बने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया, लेकिन इस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंः

खरगोन हिंसाः जिस गरीब के हाथ ही नहीं वो कैसे मार सकता है पत्थर

 

दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने हिंसा और पत्थरबाजी का आरोपी बताकर वसीम शेख की दुकान पर बुलडोजर चला दिया था। वसीम शेख के दोनों हाथ नहीं हैं और वह अपनी छोटी-सी दुकान से किसी तरह अपना गुजारा करते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें हिंसा और पथराव का आरोपी बनाकर उनके मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि बाद में वसीम शेख ने इसका खंडन किया है।
यह भी पढ़ेंः

पीएम आवास योजना के मकान पर चला दिया बुलडोजर, 16 घर और 29 दुकानें भी ध्वस्त

ओवैसी ने की फोटो ट्वीट

एआइएमआइएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) ने इस दिव्यांग व्यक्ति वसीम शेख की तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की हिन्दुत्व विचारधारा में इंसानियत के लिए कोई जगह नहीं है। यह राज्य सरकार के कानून के हथियार हैं, जिन्हें काट दिया गया है। गरीब लोगों को गरीब और बेघर बनाकर वह अपनी ताकत दिखाता है। इन पर मुस्लिम समुदाय को सामूहिक तौर पर सजा देने की सनक सवार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो