script1023 मंडलों में भाजपा के चुनाव आज से, बूथ अध्यक्षों से लिया जाएगा 3 नाम का पैनल | mandal election of BJP from today | Patrika News

1023 मंडलों में भाजपा के चुनाव आज से, बूथ अध्यक्षों से लिया जाएगा 3 नाम का पैनल

locationभोपालPublished: Nov 15, 2019 09:04:03 am

Submitted by:

Alok pandya

– 35 साल के कम का मंडल अध्यक्ष न मिले तो चुनाव नहीं

Controversy among contenders for district BJP president

Controversy among contenders for district BJP president

भोपाल। भाजपा के मंडल चुनाव शुक्रवार और शनिवार को सभी 1023 मंडलों पर होने जा रहे हैं। पार्टी ने हर मंडल के बूथ अध्यक्षों से ३ नाम का पैनल मांगा है। इनमें से ही पदाधिकारियों को चुना जाएगा। मंडल चुनाव के लिए पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को जिलों में भेज दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि प्रत्येक मंडल में ३५ वर्ष या उससे कम आयु का ही मंडल अध्यक्ष चुना जाए। अगर इस उम्र वर्ग का कोई उम्मीदवार नहीं मिलता है तो वहां चुनाव न कराएं जाएं और इसकी सूचना प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाए।

राजधानी भोपाल में भाजपा ने 19 से बढ़ाकर 29 मंडल कर दिए हैं। यहां भी निर्धारित समय पर निर्वाचन प्रक्रिया होगी। पार्टी ने यह भी कहा है कि चुनाव के समय प्रत्येक मंडल में वहां के बड़े नेताओं से चर्चा करके आम सहमति से मंडल अध्यक्ष चुना जाए। वहीं यह ध्यान भी रखा जाए कि पूरे जिले में जातिगत समीकरण बना रहे।
भोपाल स्थिति पार्टी मुख्यालय में चुनाव की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। शुक्रवार सुबह से ही कंट्रेाल रूम में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश निर्वाचन प्रभारी हेमंत खंडेलवाल और सहप्रभारी विजेश लुनावत तैनात रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो