scriptमंदसौर किसान आंदोलन LIVE: किसानों से बोले राहुल गांधी, हमारी सरकार आई तो 10 दिनों में कर्ज माफी | mandsaur kisan andolan Live: rahul gandhi ralley live updates 6 june | Patrika News

मंदसौर किसान आंदोलन LIVE: किसानों से बोले राहुल गांधी, हमारी सरकार आई तो 10 दिनों में कर्ज माफी

locationभोपालPublished: Jun 06, 2018 03:12:19 pm

Submitted by:

Manish Gite

मंदसौर किसान आंदोलन LIVE: किसानों से बोले राहुल गांधी, हमारी सरकार आई तो 10 दिनों में कर्ज माफी

kisan andolan

मंदसौर किसान आंदोलन LIVE: गोलीकांड की पहली बरसी पर आज थोड़ी देर में किसानों से मिलेंगे राहुल गांधी, हाई अलर्ट

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में पिछले साल हुए किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 किसानों की बरसी के मौके पर बुधवार को कांग्रेस शुरू हो गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 12.38 बजे पहुंच गए। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपक बावरिया भी भोपाल से चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर पहुंच गए थे।

मध्यप्रदेश में आज पुलिस से लेकर सरकार तक सभी सतर्क है। क्योंकि मंदसौर में 6 जून को पुलिस फायरिंग में मारे गए 7 किसानों की बरसी है। किसानों से मिलने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई कांग्रेस नेता पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि 1 जून से शुरू हुआ किसान आंदोलन कई राज्यों में फ्लाप साबित हुआ है। जबकि इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक किसानों का आंदोलन 6 जून के बाद फिर भड़क सकता है। इसे लेकर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। कई आईजी और पुलिस अधीक्षकों को मोर्चा संभालने की जवाबदारी दी गई है।

 

1 बजे से होगी सभा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर, 12.30 बजे मंदसौर हवाई पट्टी पर पहुंचे। इसके बाद 12.50 पर हेलिकाप्टर से खोखरा पहुंचने के बाद 1 बजे सभा स्थल पहुंच गए। यह सभा उन किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गई है जो पिछले साल 6 जून को पुलिस फायरिंग में गोली का शिकार हो गए थे। इसके बाद 3 बजे सभा स्थल से रवाना होकर 3.30 बजे मंदसौर से दिल्ली उड़ान भरेंगे।

 

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
 

Live Update

2.40Pm

कांग्रेस अध्यक्ष रहुल गांधी बोले-
कर्नाटक सरकार, पंजाब सरकार ने कर्ज माफ किया। लेकिन मध्यप्रदेश में नहीं किया। हमारी सरकार आई तो दस दिनों में कर्ज माफ कर देंगे।
14:35pm

चीन को मंदसौर का लहसून खिलाएंगे
राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम फूट चेन बनाएंगे, हर जिले में किसानों के खेत के पास फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगा। आपके खेतों की सड़क से शहरों को जोड़ेंगे। आपका माल फैक्ट्री में जाए और सीधा बिके। चीन से हम कांपीटिशन करके दिखाएंगे। हम चीन को मंदसौर का लहसुन खिलाएंगे।
14:30pm
राहुल बोले- फोन पर लिखा हो मेड इन मंदसौर
राहुल ने कहा कि मेरा सपना है कि 5-7 सालों बाद जब में यहां आऊं तो यहां के मोबाइल फोन पर लिखा हो मेड इन मंदसौर। ये काम प्रधानमंत्री मोदी या शिवराज सिंह नहीं कर सकते। यह काम कमलनाथ और सिंधिया ही कर सकते हैं। हम करके दिखाएंगे। हम खोखले वायदे नहीं करेंगे।
14:25pm
मोदी ने 5 रुपए भी आपको दिए क्या?
उन्होंने कहा था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। 15 लाख रुपए और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। 15 लाख की तो छोड़ो इस भीड़ में मौजूद किसी युवा को नरेंद्र मोदी ने 5 रुपए भी दिए क्या?
14.23 Pm
राहुल बोले- हर जगह मेड इन चाइना
-हर जगह देखों तो मेड इन चाइना। प्रधानमंत्री मोदी जी के पास जो टेलीफोन है, उसके पीछा लिखा हुआ है मेड इन चाइना। चीन की सेना डोकलाम में घुसती है, मोदीजी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।
14:22
प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी मेहुल चौकसी को मेहुल भाई कहते हैं। नीरव भाई को और मेहुल भाई को मोदी ने तीस हजार करोड़ रुपए दिया है। इस पैसे से नरेंद्र मोदी जी की सरकार प्रदेश के किसानों का दो बार कर्जा माफ कर सकती है।
14:18pm
-राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान के किसानों ने ही इस देश को खड़ा किया है। इस दश में यदि सब लोग खाना खाते हैं तो यह काम किसी बड़े उद्योगपित ने नहीं किया। यह किसानों ने ही किया है। बारह सौ किसानों ने इस राज्य में आत्महत्या की है। एक-एक करके किसान आत्महत्या कर रहे हैं। क्या हिन्दुस्तान के अमीर लोगों ने आत्महत्या की।
14:10 pm

दस दिन में कर्ज माफ करने का आश्वासन
अपने संबोधन के शुरुआत में राहुल ने कहा कि मैं आपको आश्वासन देता हूं कि जिस दिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी गारंटी है कि दस दिन में कर्ज माफ हो जाएगा।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरू किया।
14:00 pm
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि गोलीकांड के एक साल बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। शहीद किसानों के परिवार न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

1.50pm

-राहुल मंच पर परिजनों से 10 मिनट तक बात करने के बाद
किसानों को दी श्रद्धांजलि।
-नाथ,सिंधिया, दीपक बावरिया, राजमणि पटेल और सुरेश पचौरी भी मंच पर हैं।
-हरियाणा के दिनेश चंद्र कांग्रेस का चोला पहनकर पहुंचे।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1004281856534011904?ref_src=twsrc%5Etfw
 

1.15 pm

राहुल गांधी मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे। यहां सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं से परिचय कराया।

1.00 PM

राहुल गांधी सभा स्थल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोग राहुल का इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम में दूसरा मंच भी बनाया गया है जहां अन्य नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।
12.50 PM

राहुल हेलीकाप्टर से खोखरा रवाना हो गए।

12.38 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विशेष विमान से मंदसौर हवाई पट्टी पहुंचे।

12.30 PM

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को लेकर आया हेलीकॉप्टर को कुछ देर के लिए उतरने की अनुमति नहीं मिली तो वह करीब 7 मिनट तक हवा में ही चक्कर काटता रहा। इस दौरान सभी की सांसें थम गई थीं।
11.50 AM

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता दीपक बावरिया आदि विशेष विमान से मंदसौर पहुंच गए। वे यहां से कार द्वारा सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।
10.30 am
राहुल की सभी में गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिवार वालों को भी बुलाया गया है। सारे परिवार इस सभा में आएंगे। एक मृत किसान की मां बोलीं- राहुल गांधी से मिलना हमारा फर्ज़, उन्होंने बुलाया है तो जाना पड़ेगा।
10.45 AM

बसों के कारण सभा स्थल तक पहुंचने के रास्ते पर लगा जाम। कई स्थानों पर वाहनों को रोककर देखा जा रहा है। कई स्थानों पर बेरिकेडिंग की गई है।

10.00 am
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दीपक बावरिया, मंदसौर के लिए रवाना। चार्टर्ड प्लेन से हुए रवाना।
9.30 AM
-सभी जगह पुलिस बल तैनात।
-6 जून को किसान आंदोलन में मारे गए थे 7 किसानों के घरों पर है आज बरसी का कार्यक्रम।
-मंदसौर जिले की सीमा में आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
-मंदसौर जिले की सीमाएं पहले से सील कर रखी है।
9.00 AM
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिन पहले ही मंदसौर पहुंच गए थे। उन्होंने देर रात तक प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोकल किसानों और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करते रहे।

हर आने जाने वाले पर नजर
मंदसौर गोलीकांड की बर्सी के मौके पर पहले से ही पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना है। वो हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहा है। 1 जून को शुरू हुए किसान आंदोलन से पहले से ही प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली थी। प्रशासन को 10 जून तक हाईअलर्ट पर रहने को कहा गया था।
10 जून के बाद भी टेंशन
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) की दूसरी रिपोर्ट में यहभी बताया गया था कि किसानों का आंदोलन भले ही 1 जून से 10 जून तक है, लेकिन यह आंदोलन आगे भी भड़क सकता है। इसलिए अगस्त तक मंदसौर में धारा 144 लगा दी गई है।

राहुल और रैली की सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतेज़ाम
प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं। जिन जिन इलाकों से कांग्रेस की रैली गुज़रेगी उन इलाकों पर गश्त बढ़ा दिए गए हैं, साथ ही संबंधित इलाके में रात से ही पुलिस बल तैनात है। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर ट्राफिक को कंट्रोल में रखा जा रहा है, जिले में आने वाले रास्तों से लेकर क्षेत्र में आने वाले हर मार्ग पर जगह जगह चेक प्वाइंट बना दिए गए हैं, जहां से आने जाने वाले लोगों पर अर्धसैनिक बल नज़र बनाए हुए हैं। सभा स्‍थल पर एसपीजी द्वारा पानी की बॉटल प्रतिबंधित किए जाने के चलते 5 लाख पानी के और छाछ के पाउच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 35 टैंकर में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए 7 एसपी, 20 एएसपी सहित 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। राहुल गाधी को एसपीजी की सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो