scriptBreaking: भाजपा का घोषणा पत्र दृष्टि हुआ जारी, जानिये क्या है खास with Video | Manifesto of BJP for MP Election-2018 | Patrika News

Breaking: भाजपा का घोषणा पत्र दृष्टि हुआ जारी, जानिये क्या है खास with Video

locationभोपालPublished: Nov 17, 2018 12:36:42 pm

घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया…

bjp menefesto

बीजेपी का घोषणा पत्र

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट..

भाजपा ने भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आज मध्य प्रदेश के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है।
इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद प्रभात झा,संबित पात्रा सहित विजय सहस्त्रगुद्धे आदि नेता उपस्थित रहे।

दरअसल मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नाम वापसी का समय भी खत्म हो चुका है। इसी दौरान जहां कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र वचनपत्र के नाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिया है।
वहीं पूर्व से ही चर्चा थी कि भाजपा अपना घोषणा पत्र यानि मैनिफेस्टो 17 नवंबर को जारी करेगी। जिसके बाद आज यानि शनिवार को यह घोषणा पत्र सुबह करीब 11 बजे जारी कर दिया गया। यह घोषणा पत्र भाजपा के भोपाल कार्यालय में जारी किया गया।
bjp menefesto01
अब तक सामने आ रही सूचना के अनुसार घोषणापत्र को महिलाओं, युवा, किसान सहित हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

पहले कांग्रेस फिर भाजपा…
इससे पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जिसका नाम उन्होंने वचन पत्र दिया था जारी कर चुकी है। जबकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा कुछ समय से शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही थी, जिसके बाद आज ये घोषणा पत्र जिसका नाम उनके द्वारा दृष्टि दिया गया है, जारी कर दिया गया।
कांग्रेस के मैनिफेस्टो में खास…
कांग्रेस अपना मैनिफेस्टो यानि वचनपत्र जारी कर चुकी है और इसमें आरएसएस को लेकर कहीं गई बातों में उलझ भी चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र की सबसे ख़ास बात…
bjp001
भाजपा के घोषणा पत्र में ये है खास…

: वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम शिवराज ने जारी किया द्रष्टि पत्र।
: महिलाओं को लेकर अलग नारी शक्ति के नाम से घोषणा पत्र तैयार किया।
: महिलाओं को लेकर नारी शक्ति संकल्प पत्र किया जारी।
: 75% 12वीं क्लास में हम कल आने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी भाजपा।
: स्कूलों में लगेगी नैपकिन वेंडिंग मशीन।
: स्व सहायता समूह को 20 लाख तक का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह करने वाली महिलाओं को राय की घर पर मिलेगा पक्का मकान।
: महिलाओं को जल्दी न्याय दिलाने के लिए फीमेल एक्सेस टो जस्टिस योजना।
: लघु किसान स्वावलंबन योजना घोषणापत्र में बीजेपी ने किया शामिल।
: किसानों को प्रति एकड़ उपज का ध्यान देगी भाजपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो