scriptएमपी में भारी बारिश, कई इलाके पानी में डूबे, स्कूलों की छुट्टी | Many areas submerged due to heavy rain in MP | Patrika News

एमपी में भारी बारिश, कई इलाके पानी में डूबे, स्कूलों की छुट्टी

locationभोपालPublished: Sep 17, 2022 01:15:28 pm

Submitted by:

deepak deewan

प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश, इंदौर, देवास और उज्जैन में कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति

mp_schools.png
भोपाल. प्रदेश में कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी है। इंदौर, देवास और उज्जैन में कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई. तेज बरसात के कारण देवास और उज्जैन में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई.
इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इसके कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार को यहां करीब 2 इंच बारिश हुई। वहीं देवास में शुक्रवार को बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। इसे देखते हुए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सुबह सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी।
तेज बारिश के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया- पिछले 24 घंटे में देवास व सोनकच्छ में 3.38 इंच बारिश दर्ज की गई। उज्जैन में भी बारिश होती रही। यहां भी शुक्रवार सुबह तक हुई तेज बारिश के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया।
अब तक 43 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जबकि अब तक औसत बारिश 36 इंच होनी चाहिए- प्रदेश में अब तक 43 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जबकि अब तक औसत बारिश 36 इंच होनी चाहिए। पूरे प्रदेश में इस बार सबसे अधिक बारिश राजगढ़ में 95 प्रतिशत अधिक और भोपाल में 89 प्रतिशत अधिक हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो