बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ यह मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसके बाद इलाके में रहने वाले पवन खटीक ने अपने साथियों के साथ अजय खटीक उसकी पत्नी सुनीता, रिश्तेदार राकेश चौधरी, अजय, विनोद एवं अनिता पर शार्ट गन एवं 315 बोर की बंदूक से दनादन फायर करने शुरू कर दिए। आरोप है कि एक के बाद एक 12 गोली चलाई गईं।
गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका
मकान की बालकनी से बंदूक की आवाज शुरू होने के बाद नीचे गली में भगदड़ मच गई जिसमें सुनीता, अजय, राकेश, विनोद, अनीता को गोली के छर्रे लगने से गंभीर चोट आई है। परिवार के 8 साल के बच्चे को भी गोली के छर्रे लगे हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही मौके पर कई थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करती रही।
दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए
थाना प्रभारी ऐशबाग मनीष राज ङ्क्षसह भदौरिया ने बताया कि अजय एवं सुनीता खटीक पति-पत्नि हैं। दूसरे पक्ष के लोगों से इनका विवाद होने के बाद मामला शांत हो गया था। इनके रिश्तेदार ब्यावरा से भोपाल स्थित ऐशबाग कॉलोनी के घर आए हुए थे। शाम को किसी मामले में पवन एवं विजय खटीक के परिवारों में विवाद होने लगा। दोबारा दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इसके बाद पवन के पक्ष के लोगों ने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।