भोपालPublished: Jan 08, 2023 01:38:39 am
govind agnihotri
खींच रहा परदेस: 12 वर्ष में 16.21 लाख से ज्यादा ने छोड़ी इंडियन सिटीजनशिप
भोपाल. अपनी माटी छोड़ लोगों को विदेशी सुख-सुविधाएं रास आ रही हैं। पैसा, विलासितापूर्ण जीवन, पढ़ाई, अवसर जैसी चीजों की वजह से भारतीयों को परदेस भा रहा है। वे वहीं बस रहे हैं। चौंकाने वाला आंकड़ा ये है कि औसतन 1.35 लाख से ज्यादा लोग हर साल भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। अकेले वर्ष 2022 में 1.83 लाख से ज्यादा लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी। यह संख्या 12 वर्ष में सबसे ज्यादा है।