script

mausam alert : जिलों का संपर्क मार्ग टूटा.. नदियां उफान पर, मुश्किल में फंसी जान

locationभोपालPublished: Sep 08, 2018 11:38:42 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

mausam alert : जिलों का संपर्क मार्ग टूटा.. नदियां उफान पर, मुश्किल में फंसी जान

mausam alt

mausam vibhag alert

भोपाल। लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को पूरी तरह भीगो दिया है। सड़कों पर पानी भर जाने से रोड़ जाम की स्थिति बन रही है। भोपाल के कई निचले इलकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। मध्य प्रदेश के अशोकनगर और श्योपुर, दमोह, गुना और विदिशा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा।

कई जिलों में 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। गुना फतेहगढ़ मार्ग से होकर गुजरने वाली भौरा नदी उफान पर है। बमोरी और फतेहगढ़ का संपर्क मार्ग टूट गया है। निचले इलाकों के लोगों को शरणार्थी शिविर में आसरा लेना पड़ रहा है।

निचले इलाकों में भरा पानी

बारिश के कारण जिला मुख्यालय पर सड़कें नालों में तब्दील हो गई हैं। अधिकांश रिहायशी इलाकों में पानी घरों में घुस रहा है, जिससे रहवासियों की गृहस्थी बरबाद हो गई है। इसी बीच भोपाल के आसपास के जिलों में बारिश का कहर जारी है। मौके पर पहुंचे विधायक ने हालात देखे तो उन्होंने भी प्रशासन को खरी खोटी सुनाई और पीड़ितों की मांग को जायज बताते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिए की पानी निकासी के इंतज़ाम किये जाए।

गुना में तेज बारिश के चलते सीप नदी भी उफान पर है। गुना के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से मंदिर आने-जाने का रास्ता भी बंद है। भोपाल में लगातार चार दिनों से हो रही रिमझिम बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बदली फिजा मौसम हुआ ठंडा

सुबह से देर तक गिरी फुहारों ने नवंबर की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। तेज बारिश हो सकती है। डेढ़ से लेकर 3.4 किमी तक चल रहीं शक्तिशाली पूर्वी हवाएं उत्तरी मप्र तथा दक्षिण-पूर्व में आ रही हैं। इस ‘चिल फेक्टर’ से ठंड हो रही है। शुक्रवार को राजधानी में दिन और रात का तापमान सीजन में अब तक का सबसे न्यूनतम रहा।

इसके पहले दिन का न्यूनतम तापमान 31 अगस्त को 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 23.9 डिग्री जा पहुंचा। यह सामान्य 06 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। विभाग के अनुसार शुक्रवार रात 11.30 बजे तक 5.60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो