script80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, बैरागढ़ में हुई बारिश | Maximum temperature is 37.3 degrees Celsius | Patrika News

80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, बैरागढ़ में हुई बारिश

locationभोपालPublished: Jun 20, 2018 08:35:12 am

Submitted by:

Bharat pandey

mp monsoon अधिकतम तापमान 15 डिग्रीं लुढकक़र 21 डिग्री पर पहुंच गया।

news

20 year old tree falls

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को अजब नजारा रहा। आधी से अधिक आबादी उमस व गर्मी से परेशान थी। तभी बैरागढ़ क्षेत्र में घंटे भर बारिश हुई। यहां 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। धुंध और बारिश का आलम रहा कि दिन में 06 किमी तक रहने वाली विजिबिलिटी 01 किमी पर पहुंच गई। अधिकतम तापमान 15 डिग्रंी लुढकक़र 21 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बैरागढ़ क्षेत्र में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ठंडी हवाओं ने दी खासी राहत

राजधानी में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 01 डिग्री कम था। यह पूरा घटनाक्रम दोपहर 02 बजे से लेकर 03 बजे तक घटित हुआ। हालांकि इसका असर देर शाम तक पूरे शहर में देखने को मिला। शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासी राहत दी। वहीं पर्यटक स्थलों पर भी काफी संख्या में लोग मौसम का लुत्फ लेने पहुंचे।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार एक मानसून करंट बैरागढ़ से बैरसिया, हमीदिया रोड होते हुए निकली है। इस असर बैरागढ़ के आसपास अधिक रहा। जिसके चलते कनवेक्टिव क्लाउड्स बन गए जो बारिश और ओलों के रूप में जोरदार बरस पड़े। यहां पर करंट की इंटेसिटी अधिक थी।

 

तेज हवा में मकान पर गिरा 20 साल पुराना पेड़, हादसा टला
संतनगर कैंप नं.12 वाल्मिकी मंदिर के पास मंगलवार को तेज हवा चलने से करीब 20 साल पुराना पेड़ टूटकर द्रोपदी बाई के कच्चे मकान पर गिर गया। इससे मकान को नुकसान पहुंचा है, लेकिन हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

बाद में नगर निगम कमियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को मकान से हटाया। मकान में रहने वाली द्रोपदी बाई ने बताया कि तेज हवा चल रही थी, तभी वह बाहर निकल गए इतने में 20 साल पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया। मकान में द्रोपदी बाई के साथ चार बच्चे और दामाद रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो