scriptमेयर मैडम यहां भी ध्यान दें- शहर की 900 कॉलोनियां हस्तांतरण को तैयार, हैंडओवर हों तो सुधरें हालात | mayor madam 900 colonies handover then situation will improve | Patrika News

मेयर मैडम यहां भी ध्यान दें- शहर की 900 कॉलोनियां हस्तांतरण को तैयार, हैंडओवर हों तो सुधरें हालात

locationभोपालPublished: Jul 23, 2022 02:22:36 pm

निगम इन्हें एक बार अपने हैंडओवर कर लेगा तो फिर यहां अंदर स्ट्रीट लाइट से लेकर सड़क, सीवेज, पार्क, साफ-सफाई और इसी तरह के कामों से रहवासी निश्चिंत हो जाएंगे।

bhopal_colonies_1.jpg

भोपाल। Bhopal

शहर की 900 कॉलोनियों के लिए अपना रखरखाव और संचालन महंगा पड़ने लगा है। नर्मदापुरम रोड किनारे ही 136 कॉलोनियां हैं। रायसेन रोड से लेकर बावड़िया, सलैया, बैरसिया रोड, इंदौर-सीहोर रोड की बड़ी और पॉश कॉलोनियों का सबसे बड़ा मुद्दा निगम में शामिल होना है। निगम इन्हें एक बार अपने हैंडओवर कर लेगा तो फिर यहां अंदर स्ट्रीट लाइट से लेकर सड़क, सीवेज, पार्क, साफ-सफाई और इसी तरह के कामों से रहवासी निश्चिंत हो जाएंगे। रहवासियों को मेयर मैडम से इस दिशा में कार्रवाई की उम्मीद है।

खास-खास

: 07 लाख से ज्यादा की आबादी

: 900 के करीब कॉलोनियां निगम को हैंडओवर के इंतजार में

: 40 फीसदी की तो एप्रोच रोड सबसे खराब

: 20 से 30 साल पुरानी कॉलोनी भी निगम के हैंडओवर नहीं

: 122 करोड़ रुपए टैक्स वसूलते हैं सालाना

एक करोड़ के बंगले खरीदे, फिर भी निगम नहीं देता सुविधाएं
नर्मदापुरम रोड पर न्यू डेवलप कॉलोनियों में एक-एक करोड़ रुपए कीमत के डुप्लेक्स में रहने वाले लोग कैंपस से लेकर कैंपस से बाहर रखरखाव को लेकर चिंतित है। नगर निगम कॉलोनी हैंडओवर नहीं होने का हवाला देकर सुविधाएं देने से बच रहा है और बिल्डर कैंपस के बाहर डेवलपमेंट के लिए ननि को जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
निखिल बंगलो, शुभालय पर्ल, रेडवुड कॉलोनी, सेंचुरी इनक्लेव, विनय गृह निर्माण सोसायटी, साक्षी पैराडाइज, अक्षत होम्स कॉलोनी, शीतल हाइट्स, वंश टावर, दीप मोहिनी, इण्डस टाउन, रतनपुर रोड पर डेवलप कॉलोनियों की तो एप्रोच रोड बेहद खराब है।

नगर निगम तय नियमों के अनुसार ही काम करता है। कॉलोनी हैंडओवर के नियम व मानकों में जो आता है, उसका जिम्मा निगम लेता है। इसके साथ ही शासन के नियम बनते हैं तो इसके लिए काम करेंगे।
– पीके जैन, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम

ऐसा होता तो राय को दो लाख वोट ज्यादा मिलते
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि नगर निगम चुनाव 2022 में भोपाल जिले में 10% वोट और पड़ते तो हमारी महापौर प्रत्याशी मालती राय को दो लाख वोट ज्यादा मिलते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने यह बात कही।

दरअसल शुक्रवार शाम भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भोपाल की निर्वाचित महापौर मालती राय एवं सभी पार्षद प्रदेश अध्यक्ष से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा के प्रति भरोसा जताया इसके लिए उनका धन्यवाद। शर्मा ने कहा हमें जनता की सेवा करना है कोई ये नहीं कहे कि भाजपा जीत के बाद दंभ में आ गई है। महापौर एवं पार्षदों की सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के कार्यकर्ता ने बूथ स्तर पर ज्यादा पसीना बहाया, हमारा चक्रव्यूह कांग्रेस से ज्यादा मजबूत निकला। विधानसभा चुनाव के लिए भी इसी तरह तैयारी करना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो