भोपाल

जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मेडिकल इक्विपमेंट बैंक

– घरों से उपकरण जमा कर पहुंचाए जाते हैं लोगों तक, व्हील चेयर, बैसाखी सहित कई तरह की सामग्री है इस बैंक में
 

भोपालJan 01, 2019 / 10:24 am

शकील खान

जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मेडिकल इक्विपमेंट बैंक

भोपाल। ऐसे कई मरीज हैं जिन्हें उपकरण की आवश्यकता तो हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे इसे खरीद नहीं सकते। ऐसे मरीजों की मदद के लिए शहर के कुछ लोगों ने अनोखा प्रयोग किया है। इन्होंने एक मेडिकल इक्विमेंट बैंक शुरू किया है। इसमें बैसाखी, व्हील चेयर सहित कई तरह का सामान जुटाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं। हाल में कंबल और एयरबैग मरीजों और उनके तीमारदारों को दिए गए हैं।
ये मेडिकल इक्विमेंट बैंक सेवा भारती के जरिए शुरू किया गया। इसमें परिवारों से कुछ ऐसे चिकित्सा सहायता उपकरण जो कुछ समय बाद उस परिवार के लिए अनुपयोगी हो जाते हैं, और घर में रखे रहते हैं। ऐसे उपकरण घरों से संग्रहित कर जरुरतमंद मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराते हैं। अब तक करीब 50 मरीजों की मदद कर चुके हैं। इन्हें व्हील चेयर, बैसाखी, तरह-तरह के बेल्ट, क्रेप बैंडेज, वॉकर, एयर बेड सहित चिकित्सा उपकरण दिए गए। शहर के कई अस्पतालों के डॉक्टरों से संपर्क कर जरुरतमंद मरीजों को दिया जाता है। सेवा भारती के नवनीत अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा के लिए शहर के लोग भी आगे आते हैं और घरों में रखे हुए चिकित्सा उपकरण दे रहे हैं।
एयरबैग बांटे, तीमारदारों को दिए कंबल

समिति सदस्यों ने हाल में एक मरीज को एयरबैग निशुल्क मुहैया कराया। इसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके अलावा तीमारदारों को कंबल मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके लिए पांच रुपए सिक्योरिटी राशि जमा कराई जाती है। कम्बल जमा करने पर ये राशि वापस कर दी जाती है।
उपकरणों के अलावा सामग्री भी करा रहे मुहैया

जरूरतमंद मरीजों को उपकरणों के अलावा तीमारदारों को सामग्री भी मुहैया कराई जाती है। इसके लिए कई संस्थान जुटे हैं। गर्म कपड़े एवं कंबल वितरणसेवा भारती नानक मंडल ने सर्दी के मौसम में कंबल वितरण भी सेवा भी शुरू की है। इसके तहत मरीजो को जिनके पास पर्याप्त साधनों का अभाव है, उन्हें सप्ताह में एक दिन कंबलों का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों के लिए वस्त्र वितरण कर भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
अब तक इन उपकरणों को बंाटा

अब तक संस्थान ने कई घरों से व्हील चेयर, बैसाखी जमा की। ये करीब पचास ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बांट चुके हैं जो इन्हें खरीदने की अवस्था में नहीं थे। ये प्रक्रिया लगातार जारी है।

Home / Bhopal / जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मेडिकल इक्विपमेंट बैंक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.