scriptKarwa Chauth 2021: मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है करवाचौथ, ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी डिजाइन्स | mehndi designs for karwa chauth | Patrika News

Karwa Chauth 2021: मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है करवाचौथ, ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी डिजाइन्स

locationभोपालPublished: Oct 22, 2021 04:19:31 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

करवा चौथ या ऐसे खास मौकों पर मेहंदी लगाने से त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। आप इन मेहंदी डिजाइन से टिप्स ले सकती हैं

gettyimages-627171710-170667a.jpg

karwa chauth

भोपाल। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार है। इसलिए करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 03:01 मिनट से चतुर्थी तिथि का समापन- 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 05: 43 मिनट पर होगा।

पति की लंबी उम्र के लिए किए गए इस व्रत में कई महिलाएं हाथों पर अपने हमसफर के नाम की मेहंदी (Karwa Chauth 2021 Mehndi Designs) भी लगवाती हैं। मेहंदी लगाने से आपके हाथों की सुंदरता भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप ट्रेंडी डिजाइंस की मेहंदी को अपने हाथों में लगा सकती हैं। ऐसा माना जाता कि करवा चौथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उस महिला को अपने पति और ससुराल से खूब प्यार मिलता है। अगर इस करवाचौथ आप भी अपनी मेंहदी को खास रंग देना चाहती हैं तो मेंहदी तो ये खूबसूरत डिजाइन बनवा सकती हैं….

gettyimages-1321294709-170667a.jpg
– मेहंदी लगाने के लिए ये पारंपरिक डिजाइन आज भी लोकप्रिय है। भरा हुआ ये डिजाइन महिलाओं को काफी लुभाते हैं।

gettyimages-1300123251-170667a.jpg
– करवा चौथ के लिए अक्सर महिलाएं दुल्हा और दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं।
gettyimages-1276911900-170667a.jpg

– बेल की तरह दिखने वाला यह डिजाइन बेहद ही आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसे में जो महिलाएं झटपट में मेहंदी लगाना चाहती हैं, वह इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

karwa-chauth-mehndi-design-800x600_201910121952.jpg

– जिन लोगों के पास मेंहदी लगवाने के लिए ज्‍यादा टाइम नहीं है, लेकिन वो एक प्‍यारी सी डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो आप इस गोल चक्र वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बारीकी के साथ पैटर्न को खूबसूरत बनाया गया है।

gettyimages-1095134490-170667a.jpg
– अगर आप फूल पत्‍ती वाली डिजाइन पसंद करती हैं तो इस करवाचौथ मेंहदी के इस पैटर्न को अपना सकती हैं।

gettyimages-144642879-170667a.jpg
– जिन लेडीज की ये पहली करवाचौथ है। ऐसे में अगर वो घनी, बारीक और भरी हुई हाथों की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो उनके लिए ये डिजाइन एक बेहतर विकल्‍प है। इसमें मोर से लेकर शंख आदि का इस्‍तेमाल किया गया है।
neha_kakker_mehndi_karva_chauth2.jpg
https://www.dailymotion.com/embed/video/ x84zu5s
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो