script

लगातार दूसरे दिन 35 डिग्री के पार पारा, 15 सालों में तीसरी बार शीर्ष पर

locationभोपालPublished: Feb 28, 2021 02:44:48 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

2006 में फरवरी का अब तक सबसे अधिक तापमान 37.6 तक गया था

लगातार दूसरे दिन 35 डिग्री के पार पारा, 15 सालों में तीसरी बार शीर्ष पर

लगातार दूसरे दिन 35 डिग्री के पार पारा, 15 सालों में तीसरी बार शीर्ष पर

भोपाल. शहर में फरवरी का महीना गर्माहट का कीर्तिमान सा बनाता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन तापमान 35 डिग्री के पार रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार के अपेक्षा 0.2 डिग्री और बढ़कर 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार यह पिछले 15 सालों में फरवरी में तीसरी बार इतना अधिक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अब दिन में तो सताने वाली गर्मी सी पड़ रही है।
बता दें कि फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान 2006 में 37.6 दर्ज किया गया था। यह मौसम केन्द्र बनने के बाद फरवरी महीने का सर्वाधिक तापमान था। इसके बाद अगले 14 सालों में 2019 में 35.8 रहा था। पिछले 15 सालों में इन दो सालों के बाद 2021 ही ऐसा है, जब तापमान इतने ऊंचे स्तर पर पहुंचा है।
आज रात में भी तेज गर्मी, कल से हल्की राहत
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला बताते हैं, वर्तमान में हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश में अरब सागर से हल्की नमी आ रही है जिसके चलते कुछ बादल बन गए हैं, इसके चलते रात का तापमान बढ़ेगा। हालांकि अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ हटते ही तापमान में गिरावट आएगी। मार्च की तीन तारीख तक तापमान वर्तमान से दो से तीन डिग्री नीचे जाएगा। दो मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसका असर चार मार्च से दिखेगा और तापमान बढऩे का क्रम शुरू हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो