scriptMetro coaches are reaching Bhopal on monday trial run will take place on first week in October 2023 | कल भोपाल पहुंच रहे हैं मेट्रो कोच, अक्टूबर की इस तारीख में होगा ट्रायल रन | Patrika News

कल भोपाल पहुंच रहे हैं मेट्रो कोच, अक्टूबर की इस तारीख में होगा ट्रायल रन

locationभोपालPublished: Sep 17, 2023 05:43:32 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच होने वाले ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Bhopal metro
कल भोपाल पहुंच रहे हैं मेट्रो कोच, अक्टूबर की इस तारीख में होगा ट्रायल रन

गुजरात से 600 किलो मीटर की यात्रा करके रविवार देर रात भोपाल मेट्रो के तीन कोच राजधानी पहुंचने वाले हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे इन तीनों कोचों को सुभाष नगर स्थित डिपो में अनलोड किया जाएगा। यहीं तीनों डिब्बों को असेम्बल किया जाएगा, जिसमें 10 से 12 दिनों का समय लगने की संभावना है। असेम्बलिंग प्रोसेस पूरी होने का बाद डिपो में ही मेट्रो का मूवमेंट चेक किया जाएगा। इस दौरान मेट्रो को सेफ्टी रन के तौर पर दो किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर चेक किया जाएगा। परीक्षण प्रक्रिया के दौरान सबकुछ ठीक पा जाने के बाद तीनों कोचों के रैक को सुभाष नगर से एम्स के बीच 6.22 कि.मी ऑरेंज लाइन पर चढ़ाया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.