भोपाल

शिवराज के करीबी भूपेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद दमोह विधानसभा सीट खाली है।

भोपालDec 08, 2020 / 11:31 am

Pawan Tiwari

शिवराज के करीबी भूपेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

भोपाल. 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने इस सीट की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान के करीबी और भरोसेमंद भूपेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले भूपेन्द्र सिंह सुरखी विधानसभा सीट में भी भाजपा की जीत के रणनीतिकार थे।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भूपेंद्र सिंह को दमोह विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने की है।
वहीं कुछ दिन पहले दमोह विधानसभा सीट पर जनसंपर्क करते हुए स्थानीय विधायक रामबाई सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जिस पर पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने पलटवार करते हुए कहा था की बीजेपी में हर कोई आना चाहता है और चुनाव लड़ना चाहता है लेकिन पार्टी के अनुसार फैसले लिए जाते हैं और यह शीर्ष नेतृत्व तय करता है कि कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं।
कांग्रेस विधायक ने दिया था इस्तीफा
दमोह के कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने उप चुनाव की वोटिंग से 8 दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सुबह इस्तीफा सौंपा और इसके 1 घंटे बाद ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

Hindi News / Bhopal / शिवराज के करीबी भूपेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.