scriptमंत्री का दावा- कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में, हमारे परिवार में उनका स्वागत है | Minister claims - many Congress MLAs are in contact with me | Patrika News

मंत्री का दावा- कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में, हमारे परिवार में उनका स्वागत है

locationभोपालPublished: Aug 10, 2020 09:43:26 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

एंदल सिंह कंसाना इससे पहले भी दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं।

मंत्री का दावा- कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में, हमारे परिवार में उनका स्वागत है

मंत्री का दावा- कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में, हमारे परिवार में उनका स्वागत है

भोपाल. मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा औऱ कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस को फूट का डर भी सता रहा है क्यों कि जुलाई के महीने में कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। सियासी अटकलों के बीच मध्यप्रदेश के मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने एक बार फिर दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं। एंदल सिंह कंसाना इससे पहले भी दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं।
क्या कहा एंदल सिंह कंसाना ने?
प्रदेश की राजनीति में दल-बदल के बीच मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बयान ने सियासत फिर गरमा दी है। कांग्रेस से भाजपा में आए पीएचई मंत्री कंसाना ने कहा कि कई कांग्रेस विधायक मेरे संपर्क में हैं। ये आज की बात नहीं है बल्कि ये पहले से ही संपर्क में हैं। विधायकों-मंत्रियों का आपस में संपर्क रहता है। जहां जिसका सम्मान किया जाएगा वो वहां जाएगा और हमारे परिवार में सबका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को पता चल जाएगा कि किसको शुद्धि की जरूरत है। जब हमने कांग्रेस छोड़ी तो कई विधायक हमारे साथ थे। हमने हमेशा सम्मान से राजनीति की है।
सियासत तेज
मंत्री एंदल सिंह कंसाना के इस बायान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। मध्यप्रदेश में अभी 27 सीटें खाली हैं। इन 27 सीटों में 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो