scriptमहिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर उलझे मंत्री, घेराबंदी शुरू | Minister entangled by remarks against women, siege begins | Patrika News

महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर उलझे मंत्री, घेराबंदी शुरू

locationभोपालPublished: Nov 28, 2021 11:50:47 am

कांग्रेस बोली बर्खास्त करें सीएम, करणी सेना ने दिखाए काले झण्डे, भाजपा दफ्तर तक पहुंचे

महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर उलझे मंत्री, घेराबंदी शुरू

महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर उलझे मंत्री, घेराबंदी शुरू

भोपाल। महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले राज्य सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह की घेराबंदी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं शनिवार को करणी सेना घेराबंदी करते हुए भाजपा दफ्तर और उनके बंगले तक जा पहुंची। भाजपा दफ्तर परिसर में तो इसको लेकर खासा हंगामा हुआ। उन्हें काले झण्डे दिखाए गए। पुलिस ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। बंगले पहुंची करणी सेना ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री बिसाहू लाल ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की है वह माफ करने योग्य नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चाहिए कि वे उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। यदि शिवराज ऐसा नहीं करते तो माना जाएगा मुख्यमंत्री भी अपने मंत्री की बात से सहमत हैं। मंत्री और उनके विचार एक हैं। वहीं पूर्व मंत्री जयवद्र्धन सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में मंत्री को संबोधित ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि आप महिलाओं को हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, हमने तो आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जमीन नीलामी में पाए पैसे ने मंत्री का दिमाग खराब कर दिया है।
महिला कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा

मंत्री बिसाहू के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस ने मंत्री का पुतला फूंकते हुए विरोध दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी है कि महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। मंत्री की टिप्पणी महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो