scriptMiscreants entered PCC and deadly attack on a Congress worker | अभी-अभी : पीसीसी पर अटैक, कांग्रेस कार्यकर्ता पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे | Patrika News

अभी-अभी : पीसीसी पर अटैक, कांग्रेस कार्यकर्ता पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे

locationभोपालPublished: Nov 15, 2023 05:51:06 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

विधानसभा चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले ही बड़ी घटना, पीसीसी में घुसे हमलावरों ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला...

pcc.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले एक हिंसक खबर भोपाल से सामने आई है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात हमलावर घुस गए और एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। हमले में कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस कार्यकर्ता पर हमला हुआ है वो भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा का समर्थक बताया जा रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.