scriptmissing man dead body : 4 दिन से गायब युवक का झाड़ियों में मिला शव | missing man dead body : Police officers spot after finding dead body | Patrika News

missing man dead body : 4 दिन से गायब युवक का झाड़ियों में मिला शव

locationभोपालPublished: Aug 20, 2019 05:52:58 pm

Submitted by:

Amit Mishra

भोपाल के गोविंदापुरा थाने का मामला

bhopal

Dead body : 4 दिन से गायब युवक का झाड़ियों में मिला शव

भोपाल। राजधानी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोविंदापुरा थाने के सुभाषनगर विश्राम घाट के पास N 3- A सेक्टर में एक युवक की तीन से चार दिन पुराना शव dead body मिला। शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस mppolice के आला अधिकारी Police officers मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। मृतक का नाम बॉबी बताया जा रहा है। मृतक के भाई के अनुसार बॉबी 3 ,4 दिन से घर से गायब था। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे। और युवक की शिनाख्त की।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच
गोविंदापुरा थाने के सुभाषनगर विश्राम घाट के पास N 3- A सेक्टर में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या की गई है। हालाकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।

mp

मछली पकड़ने गए युवक का नाले में मिला शव
इसके पहले भोपाल के पातरा नाले में युवक का शव मिला था। युवक दो दिन पहले मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। तलैया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। लोगों ने पुलिस को पातरा नाले में एक युवक का नग्नावस्था में शव मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक की पहचान बरखेड़ी निवासी मोहन बाथम के रूप में हुई थी। पता चला कि वह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। अंदाजा लगाया गया कि मछली पकड़ने के लालच में वह तेज बहाव में खड़ा हो गया होगा, जिससे पानी में डूब गया होगा और पानी में डुबने से युवक की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो