scriptमिशन इलेक्शन : भोपाल से बूथ तक कसावट, हर सीट पर अपडेट हो रही रणनीति | Mission Election: From Bhopal to booth tightening, strategy updating o | Patrika News

मिशन इलेक्शन : भोपाल से बूथ तक कसावट, हर सीट पर अपडेट हो रही रणनीति

locationभोपालPublished: Oct 19, 2021 07:25:23 pm

————————– खंडवा के लिए समिति घोषित : अर्चना-हर्ष की खींचतान में चुनाव संचालन की कमान देवेंद्र को————————-

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

Jitendra Chourasiya, भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा के उपचुनाव में अब भाजपा ने भोपाल से लेकर क्षेत्रीय बूथों तक कसावट कर दी है। एक ओर जहां हर बड़े मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव आयोग पहुंचना शुरू किया है, तो दूसरी ओर हर बूथ की हर रोज रिपोर्ट ली जा रही है। मंगलवार को खंडवा लोकसभा के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति घोषित कर दी। इसमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवद्र्धन सिंह की खींचतान के चलते समिति की कमान खंडवा विधायक देवेंद्र पटेल को सौंपी गई है। बावजूद इसके प्रदेश मुख्यालय से हर सीट और हर बूथ की मानीटरिंग अपने हाथ में रखी गई है, ताकि दमोह जैसा एपिसोड दोहराया न जा सके।
———————
यूं चुनाव की कमान पटेल को-
भाजपा ने खंडवा लोकसभा के लिए चुनाव संचालन समिति घोषित की। इसमें खंडवा विधायक देवेंद्र पटेल संयोजक बनाए हैं। वहीं अर्चना चिटनीस व हर्षवद्र्धन को सह-संयोजक रखा है। इनके अलावा बागली विधायक पहाड़सिंह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पंधाना विधायक राम दांगोरे, पूर्व विधायक हितेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक धूलसिंह डाबर, पूर्व विधायक मंजू दादू, पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर सदस्य बनाए गए हैं।
———————
इधर, भूपेंद्र के कांग्रेस पर हमले-
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा की ओर से चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक व मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस पर हमलावर हैं। भूपेंद्र ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सत्ता में रही, तब आदिवासियों को पट्टे क्यों नहीं दिए। अब झूठे वादे करके वोट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस बगैर आंकलन और अनुमान के कुछ भी घोषणाएं कर देती है और फिर कहती है कि ऐसा पांच साल को ध्यान में रखकर कहा था। कांग्रेस को गरीबों से कोई मतलब नहीं है। यदि वह गरीबों की हितैषी होती तो देश में साठ साल के अपने शासन में वह गरीबों के कल्याण के काम करती। कांग्रेस को केवल वोट लेने से मतलब है. वह हर विषय पर राजनीतिक रोटियां सेकती है।
——————-
बूथ तक कसावट के लिए अलग काम-
प्रदेश भाजपा ने हर बूथ पर दस लोगों की टीम तक बनाई है। यह भाजयुमो के जरिए किया गया है। इसमें हर स्तर पर बूथ को जीतने का लक्ष्य रखकर काम किया गया है। इसके अलावा चुनाव क्षेत्र में जिम्मेदारी वाले हर मंत्री से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। भाजपा ने भोपाल मुख्यालय से चुनाव क्षेत्रों के बूथों तक हर दिन संवाद करने के लिए नेताओं की ड्यूटी लगा रखी है। इसके तहत हर दिन की मानीटरिंग की जा रही है, ताकि चुनाव के हिसाब से लगातार प्रचार व प्रबंधन को अपडेट किया जा सके।
——————————

ट्रेंडिंग वीडियो