script

बिसाहुलाल के बयान पर भड़के जयवर्धन, ‘हाथ पकड़कर निकालने की बात करते हो, हमनें आंख उठाने वाले को माफ़ नहीं किया’

locationभोपालPublished: Nov 27, 2021 07:48:49 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

जयवर्धन ने सख्त लहजे में कहा कि, आप हाथ पकड़कर घर से निकलने की बात करते हो, इतिहास उठाकर देख लो, हमने आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया।

News

बिसाहुलाल के बयान पर भड़के जयवर्धन, ‘हाथ पकड़कर निकालने की बात करते हो, हमनें आंख उठाने वाले को माफ़ नहीं किया’

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा दिया गया विवादित बयान गर्माता जा रहा है। मामले पर विपक्ष ने मंत्री जमकर आाड़े हथों लिया हुआ है तो वहीं, प्रदेशभर में जगह जगह मंत्री के खिलफ प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने मंत्री बिसाहूलाल को चेतावनी दे डाली है। जयवर्धन ने सख्त लहजे में कहा कि, आप हाथ पकड़कर घर से निकलने की बात करते हो, इतिहास उठाकर देख लो, हमने आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह तो यहां तक कह डाला कि, जमीर नीलामी में मिलने वाले पैसों ने मंत्री का दिमाग खराब कर दिया है।


बता दें कि, प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर में आयोजित एक सभा के दौरान अपने भाषण में कहा था कि, ‘जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और दूसरे और बड़े लोग, वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। उन्होंने कहा- जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेगी।’

 

पढ़ें ये खास खबर- यहां जिंदा बम मिलने से फैली सनसनी, इलाका खाली कराकर सेना ने किया डिफ्यूज


बयान पर विवाद

News

मंत्री द्वारा दिये गए इस बयान के बाद जहां एक तरफ विपक्ष मंत्री और सरकार पर हमलावर हो गई तो वहीं करणी सेना आग बबूला हो गई। कांग्रेस नेता ही नहीं बल्कि अन्य लोह भी मंत्री के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। बिसाहूलाल को मंत्रिमंडल से बाहर कर देने तक की मांग उठाई जा रही है। वहीं, करणी सेना द्वारा भी प्रदेशमें अलग अलग जगह पर मंत्री बिसाहूलाल का पुतला दहन कर प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

 

जहरीले सांप का रेस्क्यू Live

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85x0wl

ट्रेंडिंग वीडियो