script

कांग्रेस को बड़ा झटका: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, कैबिनेट में मिल सकती है जगह

locationभोपालPublished: Jul 12, 2020 02:26:27 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

भाजपा में शामिल होने से पहले प्रद्युमन सिंह लोधी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सीएम हाउस पहुंचे।

lllllll.jpg
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ामलहरा विधानसभा सीट से विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने बड़ा झटका दिया है। प्रद्युमन सिंह लोधी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बंगले पर मुलाकात की। इसके बाद वो मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे।
बन सकते हैं मंत्री
विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के मंत्री बनाए जाने के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम उमा भारती बुंदेलखंड और लोधी समाज का मंत्रिमंडल में उचित जग नहीं मिलने से नाराज चल रही थीं। इसी को देखते हुए अब प्रद्युम्न के मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
vd.jpg
सीएम ने खिलाई मिठाई
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी को मिठाई खिलाई। इस दौरान वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

2018 में दर्ज की थी जीत
2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ललिता यादव और कांग्रेस के कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी (मुन्ना भैया) के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस के कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी (मुन्ना भैया) ने जीत दर्ज की थी।
lodhi.jpg
उमा भारती ने भी यहां से दर्ज की थी जीत
2003 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह बड़ामलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं। हालांकि उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा और आठ महीने बाद ही उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।
कांग्रेस को बड़ा झटका
विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा घटका लगा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 हो गई थी। लेकिन अब विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के पार्टी छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 91 हो गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो