scriptभाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम | MLAs and MPs name removed from the invitation card | Patrika News

भाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम

locationभोपालPublished: Nov 15, 2021 01:34:24 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, रमाकांत भार्गव, राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, दिग्विजय सिंह, सहित कई विधायकों के नाम शामिल थे।

भाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम

भाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम

भोपाल. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन लोकार्पण समारोह के आमंत्रण कार्ड में बड़ा बदलाव किया है। रेल मंडल भोपाल के इस कार्ड में दिग्विजय सिंह, आरिफ मसूद सहित कई सांसद और विधायकों के नाम थे, लेकिन भाजपा संगठन की आपत्ति के बाद उनके नाम कार्ड से हटा दिए गए हैं।
रेल मंडल द्वारा 15 नवंबर को दोपहर 03.10 बजे होने वाले रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण कार्ड तैयार करवाए थे। जिसमें लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, रमाकांत भार्गव, राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, दिग्विजय सिंह, सहित कई विधायकों के नाम शामिल थे। इस कार्ड में भोपाल रेल मंडल ने बड़ा बदलाव किया है।

भाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम
भाजपा ने आमंत्रण कार्ड से हटवाए दिग्विजय सिंह सहित विधायक और सांसदों के नाम
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सख्त आपत्ति के बाद बीती रात आमंत्रण कार्ड से आधा दर्जन से अधिक नाम हटा दिए हैं। भाजपा संगठन ने रात में भोपाल आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर आपत्ति जताई थी कि रानी कमलापति नाम का विरोध करने वाले कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद को मंच पर बिठाया जा रहा है। भाजपा संगठन को दिग्विजय सिंह और आरिफ अकील के नाम पर भी आपत्ति थी। यह जानकारी मिलते ही वैष्णव ने भोपाल डीआरएम और भोपाल जीएम रेल को फटकार लगाई। जिसके बाद रातों रात आमंत्रण पत्र से सभी विधायक और सांसदों के नाम हटा गए। आश्चर्य की बात तो यह है कि हनी ट्रैप में फंसे एमजे अकबर का नाम भी इस आमंत्रण पत्र में था। लेकिन अब सभी नाम हटा कर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम रह गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो