scriptपहले MMS बनाया और धमकी देकर भाभी से दो साल तक करता रहा ज्यादती | MMS created and 2 year continuing rape by threatene | Patrika News

पहले MMS बनाया और धमकी देकर भाभी से दो साल तक करता रहा ज्यादती

locationभोपालPublished: Jan 16, 2018 11:24:28 am

पीडि़ता ने जब आरोपी से पति को अपने साथ हो रही ज्यादती की जानकारी देने की बात आरोपी से कही तो उसने पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी दे डाली।

Rape
भोपाल। एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। एक ओर जहां इसके चलते यह महिलाओं के लिए रास्तों पर चलना कठीन होता जा रहा है, वहीं कई लोग इसे महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर भी घोषित कर चुके हैं। एक ओर जहां बाहर के लोगों से महिलाओं को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, वहीं एक ऐसा मामला भी राजधानी में सामने आया है, जहां देवर ही महिला के साथ पिछले दो वर्षों से रेप कर रहा था।
दरअसल भोपाल के हनुमानंगज इलाके में देवर द्वारा भाभी से दो साल तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। वारदात को एमएमएस बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर अंजाम दिया गया है।

इतना ही नहीं पीडि़ता ने जब आरोपी से पति को अपने साथ हो रही ज्यादती की जानकारी देने की बात आरोपी से कही तो उसने पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी दे डाली। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला हनुमानगंज इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। परिवार में सास ससुर और देवर सहित उसके दो बच्चे और पति हैं। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी देवर ने 1 जनवरी 2016 को पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था। उस समय महिला के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।
घर में वह और देवर अकेले थे। इस वारदात का आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसके बाद से आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर भाभी से बीती 11 जनवरी तक बलात्कार करता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पति की हत्या की धमकी देकर पीडि़ता को चुप करा दिया।
इसके बाद भी फरियादिया ने आरोपी की करतूतों की जानकारी अपने पति को दी। पति अपनी पीडि़त पत्नी को लेकर हनुमानगंज थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
इधर, वीडियो वायरल-‘रक्षक नहीं भक्षक है पुलिस’ :-
इधर, पिछले दिनों जबलपुर के सदर में पुलिस की मारपीट के शिकार व्यवसायी गोलछा परिवार की एक महिला सदस्य का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महिला लोगों से सहयोग करने की अपील कर रही है। वीडियो में महिला ने इस बात को बहुत ही मार्मिक तरीके से बताया है कि जब पुलिस के जवान बिना महिला पुलिस के उसके घर में घुंसकर घर के सदस्यों को पीट रहे थे और गालियां दे रहे थे तो उस घटना का उसके 8 वर्ष के बेटे पर क्या असर हुआ। है|
महिला ने वीडियो में कहा है कि जो पुलिस हमारी रक्षक है आज हमारी भक्षक बन चुकी है| पुलिस वालों ने घर में घुसकर महिला, पुरुष बच्चों से मारपीट की है| पुलिस आम नागरिक के लिए होती है, लेकिन अब आम नागरिक ही पुलिस का निशाना बन रहा है| पुलिस गुंडागर्दी चला रही है|
उन्होंने कहा एक प्रतिष्ठित परिवार जो 150 सालों से यहां रह कर व्यापार कर रहा है, उसके साथ ऐसा हुआ है, तो फिर कोई लोअर और मिडिल क्लास के लोग के साथ होगा तो किसी को पता भी नहीं चलेगा| महिला ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े किये हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो