भोपाल

राहुल गांधी बने राम, मोदी बने रावण, समर्थकों ने लिखा चौकीदार ही चोर है…

कांग्रेस के समर्थकों ने राहुल गांधी को राम और मोदी को रावण के रूप में दर्शाया है। इसमें लिखा है कि चौकीदार ही चोरी है…

भोपालFeb 08, 2019 / 11:14 am

KRISHNAKANT SHUKLA

viral bhopal photo

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आभार सम्मेलन के लिए शहरभर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के होर्डिंग्स लगे है। जिसमें एक होर्डिंग ऐसी लगायी गयी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। होर्डिंग में कांग्रेस के समर्थकों ने राहुल गांधी को राम और मोदी को रावण के रूप में दर्शाया है। इसमें लिखा है कि चौकीदार ही चोरी है… वहीं स्लोगन में लिखा है, “चोरों तुम्हारी खैर नहीं, हम राम भक्त हैं, चोरों के अलावा किसी से बैर नहीं”
राहुल करेंगे मिशन-29 का आगाज

आपको बतादें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आभार सम्मेलन में शामिल होने शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं। इस आभार सम्मेलन में प्रदेश के दो लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। राहुल गांधी के भोपाल दौरे से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद और मिशन-29 का आगाज हो जाएगा। राहुल किसानों के साथ संवाद कर केंद्र की अगली सरकार से उनकी उम्मीदें भी जान सकते हैं।
जंबूरी मैदान में कांग्रेसियों का डेरा

देश में कांग्रेस की सरकार गठन के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल के जंबूरी मैदान में किसानों, युवाओं, महिलाओं का आभार व्यक्त करेंगे। जंबूरी मैदान में कांग्रेस पार्टी ने डोम नहीं लगाए। यहां वर्ग फीट में टेंट लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए अलग से बैठने का इंतजाम किया गया है। अलग-अलग गेट से अलग-अलग एंट्री दी जाएगी।
ये है व्यवस्था

सभा स्थल तक सिर्फ ग्रीन पास धारकों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभा स्थल पर 12 बड़ी एलइडी लगाई गई है। वहीं लंबा-चौड़ा स्टेज बनाया गया है, जिसे कांग्रेस के फ्लेग के रंग से सजाया गया है। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने का इंतजाम किया गया है। जंबूरी मैदान पर वीआईपी के आने-जाने के लिए अलग से गेट बनाया गया है।

Home / Bhopal / राहुल गांधी बने राम, मोदी बने रावण, समर्थकों ने लिखा चौकीदार ही चोर है…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.