
Mohan Cabinet in Pachmarhi: 5 साल बाद फिर एक बार पचमढ़ी में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। जिला प्रशासन को मौखिक आदेश मिलने के बाद इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच हो सकती है। इसके लिए स्थान चयन किया जाना है।
जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक को लेकर अंदरूनी तैयारियां करने मंत्रियों के प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्थाएं बनाने में अधिकारी जुट गए हैं। पचमढ़ी में मौजूदा गेस्ट हॉउस, रेस्ट हॉउस सहित ठहरने सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से आ सकते हैं। बाकी मंत्री सड़क मार्ग से ही पचमढ़ी जाएंगे। इसलिए सड़कों को सुधारने लोक निर्माण विभाग और एमपीआरडीसी ने अमले को आदेश दे दिए हैं।
तत्कालीन शिवराज सरकार ने मार्च 2022 में चिंतन शिविर यहीं लगाया था। इसमें शिवराज कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल हुए थे। बैठक में कई मुद्दों पर फैसले लिए गए थे।
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक होने की मौखिक जानकारी है। बैठक कहां और किस दिन आयोजित होगी। इसकी जानकारी नहीं मिली है।
-डी के सिंह, एडीएम नर्मदापुरम
Updated on:
10 Dec 2024 05:32 pm
Published on:
10 Dec 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
