scriptजैन मंदिरों में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व | Patrika News
भोपाल

जैन मंदिरों में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व

5 Photos
7 years ago
1/5
मोक्ष सप्तमी के अवसर पर अशोकनगर के जैन मंदिरो में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाते हुए विशेष पूजा अर्चना कर निर्वाण लाड़ू समर्पित किए गए।
2/5
मुख्य कार्यक्रम सोनी कालोनी स्थित पारसनाथ जैन मंदिर मे मुनिश्री समयसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य मे हुआ। 
3/5
यहां से प्रातः 7 बजे मुनि संघ को जुलूस के साथ गंज मंदिर से पार्श्वनाथ मंदिर लाया गया। वहीं मंदिर की बिशेष साज सज्जा की गई थी जगह-जगह रंगोली सजाई गई थी।
4/5
पारसनाथ मंदिर पहुंचकर पार्श्वनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक किया गया। साथ ही पारसनाथ भगवान  की  महापूजन  कर निर्वाण लाड़ू चढाए  गए  इसके साथ ही आचार्यश्री की महापूजन किया गया।
5/5
पूजन के लिए जैन सेवा संगठन की महिलाओ द्वारा थाल सजाकर लाए गये व पूजन के बाद महाआरती की गई।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.