scriptजिस इंसान के शरीर में इस अंग पर होता है तिल, जीवन में पाता है अपार धन-दौलत | Mole On These Body Parts Is Lucky For You | Patrika News

जिस इंसान के शरीर में इस अंग पर होता है तिल, जीवन में पाता है अपार धन-दौलत

locationभोपालPublished: Jan 13, 2020 06:24:39 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए किस अंग का तिल होता है सबसे ज्यादा लकी….

mole-5440e86a36cec_exlst_3834454-m.jpg

Mole On These Body Parts Is Lucky For You

भोपाल। इंसान के शरीर में कहीं न कहीं पर तिल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते है जिनके एक खास अंग पर तिल होता है। इस तिल के कारण ही वो इंसान भाग्यवान होता है। तिल हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यही तिल कुछ खास लोगों में कुछ खास जगह पर होता है। तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है।

शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि तिल हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। जानिए शरीर के अंगों पर तिल का महत्व……

mole-astrology-for-female.jpg

गालों पर तिल

यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।

पेट पर तिल

जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वो चटोरे किस्म के होते है। ऐसे आदमी को मीठा खूब पसंद होता है। पेट तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है, अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करता हैं। ऐसे लोग जीवन में धन अर्जित तो करते है, लेकिन ऐसे लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है। अगर समय रहते यह पैसा बचाना सीख जाए तो जीवन में बहुत धनवान व्यक्ति बन सकते है। ऐसे लोग कम उम्र में समृद्ध भी हो जाते है। आपको बता दें कि लाखों में सिर्फ कुछ ही लोग होते है जिनके पेट पर तिल होता है।

माथे पर तिल

माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

mole-on-female-body1-1522738629-lb.jpg

भौहों पर तिल

भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।

होठों पर तिल

होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

नाक का तिल

नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो