monsoon 2019: दाद, खाज और खुजली से हैं परेशान, तो ये है आसान इलाज
खुजली की शिकायत...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के कई स्थानों पर मानसून पहुंच चुका है। जिसके चलते जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं ये मौसम अपने साथ कुछ परेशानियां भी लाया है।
इससे पहले गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी को मानसून ( monsoon 2019 ) का बेसब्री से इंतजार रहा। ज्यादातर सभी लोगों को बारिश पसंद होती है, लेकिन इस मौसम में त्वचा संबंधित रोग ( skin problem ) होना आम समस्या है।
किसी को स्किन पर रैशेज या छोटे लाल दाने हो जाते हैं, तो कुछ लोगों को एक्जिमा ( eczema ) या खुजली की शिकायत होती है।

इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए डॉक्टर के पास जाने पर वह दवाईयों के साथ मरहम लगाने के लिए देता है, ऐसे में कभी आराम आता है, तो कभी नहीं भी...
वहीं जानकारों के अनुसार मानसून के दौरान इस तरह की त्वचा संबंधित परेशानियों ( skin problem ) से हम कुछ फूलों की मदद से राहत पा सकते हैं...
आयुर्वेद के जानकार एस दंडौतिया के मुताबिक मानसून ( monsoon 2019 ) में होने वाले त्वचा रोगों को दूर करने के लिए अशोक पेड़ के फूल वरदान समान हैं। आयुर्वेद ( Ayurveda ) में भी अशोक पेड़ के फूल और इसकी छाल से कई रोगों के इलाज ( treatment ) के बारे में बताया गया है।

उनके मुताबिक हय फिमेल इन्फर्टिलिटी, यूट्रिन डिसऑर्डर, पेचिश और विभिन्न त्वचा रोगों के इलाज ( Treatment ) के लिए कारगर है।
इसके लिए आपको अशोक पेड़ के फूल के साथ मेहंदी के कुछ पत्ते और नारियल तेल की जरूरत होगी। लेकिन इस मामले में सबसे खास बात का ध्यान अवश्य रखें कि इस मिश्रण के उपयोग के लिए पहले किसी जानकार से सलाह अवश्य लें।
जाने इस्तेमाल की विधि-
- इसके तहत सबसे पहले अशोक पेड़ के 50 ग्राम सूखे फूल लें। ये लाल रंग के होते हैं। इसके बाद कुछ मात्रा में मेंहदी के ताजे पत्ते लें।
- अब इन फूल और पत्तों को कुछ मिनट तक पानी में उबालें। और साथ ही इसमें नारियल तेल मिला लें।

- ऐसे में तैयार हुए मिश्रण को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह मिश्रण दो हफ्तों तक दोहराएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको इसका असर दिखने लगेगा और आराम मिलेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज