scriptपूर्वी हिस्सों में बारिश पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून, अधिकांश जिलों को किया कवर | monsoon 2021: Heavy rain may occur in many districts even today | Patrika News

पूर्वी हिस्सों में बारिश पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून, अधिकांश जिलों को किया कवर

locationभोपालPublished: Jun 20, 2021 01:24:22 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

रीवा संभाग और उज्जैन संभाग के कई हिस्से में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है…..

भोपाल। प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में जारी बारिश (weather forecast) के बीच शनिवार को मानसून पूरे प्रदेश में छा गया। मौसम विभाग ने दोपहर बाद इसकी घोषणा कर दी। मानसून की नई लाइन के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। दूसरी ओर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश जारी है। वहीं पश्चिम के कई शहरों में बौछारों की स्थिति बन रही है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

photo6231124947036646739.jpg

साउथ ईस्ट राजस्थान और पश्चिम मध्यम प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते रीवा संभाग और उज्जैन संभाग के कई हिस्से में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। प्रदेश में 10 जून को मानसून आ गया था, लेकिन ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्से में मानसून नहीं अब तक नहीं पहुंचा था। शनिवार को दोनों संभाग के बचे हिस्से को भी मानसून ने कवर कर लिया।

जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 20 जून को रीवा और शहडोल संभाग, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर में भी बिजली चमकने/गिरने व तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कलां के साथ पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच गया। जमकर भीगे शहरः शुक्रवार से शनिवार सुबह तक सीधी में 75.6. सिवनी में 686 रतलाम 60. नरसिंहपुर 32. रायसेन 20. रीवा 186 भोपाल 41 सागर 26 गुना में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81xh3l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो