scriptमध्यप्रदेश के उज्जैन, जबलपुर समेत उत्तरी हिस्से से विदा हुआ मानसून | Monsoon departed from northern part including Ujjain-Jabalpur in mp | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश के उज्जैन, जबलपुर समेत उत्तरी हिस्से से विदा हुआ मानसून

मौसम विभाग ने की आधिकारिक घोषणा

भोपालOct 12, 2019 / 12:19 am

रविकांत दीक्षित

Monsoon departed from northern part including Ujjain-Jabalpur in mp

Monsoon departed from northern part including Ujjain-Jabalpur in mp

भोपाल. मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी भागों से मानसून विदा होने की घोषणा कर दी। विभाग ने दोपहर को उज्जैन, जबलपुर सहित इनसे ऊपर के उत्तरी हिस्से से मानसून विदा होने की घोषणा की। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। बता दें, इस बार पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई है। सितंबर के महीने में तो लगभग हर दिन बारिश दर्ज की गई थी।
इससे पहले एक ओर जहां मौसम विभाग प्रदेश के उत्तरी हिस्से से मानसून विदाई की घोषणा कर रहा था, लेकिन उसी समय राजधानी भोपाल में काले बादल छाने लगे। कुछ ही समय बाद शाम 6 बजे से शहर के कई हिस्सों में बौछारें पडऩे लगीं। इस बीच आधे घंटे के दौरान तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और अचानक सर्दी का अहसास बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन में राजधानी सहित पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

दोपहर में खिली थी धूप
शहर में शुक्रवार का दिन देर दोपहर तक अच्छी धूप तपी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन शाम चार बजे के बाद काले बादल छाने लगे। शाम साढ़े पांच बजते न बजते कई जगह बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके बाद लगभग 45 मिनट तक कई जगहों पर बूंदा-बांदी पड़ती रहीं। इस बीच अधिकतम तापमान जो साढ़े पांच बजे 25 डिग्री था वह मात्र आधे घंटे में दो डिग्री गिरकर 23 डिग्री पर आ गया और सामान्य से तेज हवाएं चलने से लोगों ने सर्दी महसूस की। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी मप्र से आई नम हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ी और कई जगहों पर हल्की बौछारें पड़ी।

हवाओं ने मौसम में बढ़ाई नमी
मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा । इससे पहले शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी की मात्रा सुबह 54 फीसदी थी जो नमी भरी हवाओं के चलते शाम साढ़े पांच बजे बढ़कर 92 फीसदी तक पहुंच गई।

Home / Bhopal / मध्यप्रदेश के उज्जैन, जबलपुर समेत उत्तरी हिस्से से विदा हुआ मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो