scriptWeather report: 8 जून को यहां पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा थोड़ा इंतजार | monsoon in india current status madhya pradesh weather updates | Patrika News

Weather report: 8 जून को यहां पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा थोड़ा इंतजार

locationभोपालPublished: Jun 06, 2019 06:18:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के पार निकल गया है। लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले 7 जून को मानसून के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन ताजा अपडेट है कि मानसून अब 8 जून को केरला के तट पर पहुंचेगा।

monsoon

Weather Alert: 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा लंबा इंतजार

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिले में अब भी 47 से 48 डिग्री पर तापमान है। इसके अलावा लू के तीखे थपेड़ों से भी लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी से बेहाल लोग अब जल्द ही मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून को केरल के तट पर मानसून आ जाएगा। 20 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देगा। इस बार कहा जा रहा है कि बारिश भी अच्छी होगी।
मध्यप्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए फिलहाल राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। हल्के बादल भी आने के कारण लोग उमस से परेशान होने लगे हैं। केरल में 8 जून को मानसून के आने के बाद 20 जून तक यह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

पांच जिलों में 47 पार
पिछले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। अनूपपुर में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुना, श्योपुरकलां, सागर, दमोह, रायसेन जिलों में तीव्र लू का प्रभाव रहा। रीवा, सीधी, उमरिया, जबलपुर, मंडला छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल खरगौन, शाजापुर, उज्जैन, राजगढ़, ग्वालियर जिलों में लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री सागर, दमोह, रायसेन, श्योपुर और गुना में दर्ज किया गया।

 

weather

यहां कल लू का खतरा
मध्यप्रदेश के सागर, दमोह, रायसेन, राजगढ़, श्योपुरकलां, ग्वालियर और गुना जिले में तीव्र लू चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों को रेड जोन में शामिल किया गया है। जबकि रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, बैतूल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर, खरगौन, भिंड, मुरैना जिलों को ओरेंज जोन में शामिल किया गया है। यहां भी लू चलने की संभावना है।

 

weather

गाइडलाइन जारी
मौसम विभाग ने तीव्र गर्मी और लू चलने से कई क्षेत्रों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें। अपने सिर को कपड़ें या टोपी से ढंककर ही घर से बाहर निकले। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

 

कहां कितना तापमान
-भोपाल में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि रात का पारा 32 डिग्री पर है। रविवार तक तीन डिग्री की कमी का अनुमान है।
-ग्वालियर में भी पारा 45 डिग्री पर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम पारा 31 डिग्री बना हुआ है।
-खजुराहो में गर्मी से फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं हैं। खजुराहो में 46 से 47 डिग्री पर बना हुआ है। जबकि रात का पारा 29 डिग्री पर बना हुआ है।
-जबलपुर में पारा 46 डिग्री पर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर है।
-इंदौर में भी पारा 44 डिग्री पर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री पर है।
-निमाड़ क्षेत्र के खंडवा में तापमान 44 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री।

 

 

कहां पहुंचा मानसून
देश में सबसे पहले मानसून केरल में आता है। इस बार वहां भी विलंब से आ रहा है। (Meteorological Department) के मुताबिक केरल में मानसून की दस्तक के बाद ही ओडिशा में मानसूनी बारिश के बारे में जानकारी दे पाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून आने वाले चार दिनों में दस्तक दे सकता है। इसके बाद वो भारत के अन्य हिस्सों में बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में मानसून 13 जून तक पहुंचने की तारीख थी, लेकिन यह तारीख अब धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही है। इस बार मानसून की बेरुखी के कारण मध्यप्रदेश में 20 जून के बाद ही आ पाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो