script

monsoon in mp 2019: मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

locationभोपालPublished: Jun 29, 2019 09:58:10 am

Submitted by:

Manish Gite

दस दिन देरी से ही सही मानसून ( Monsoon ) ने मध्यप्रदेश में प्रवेश ( Monsoon In Madhya Pradesh ) कर लिया। सोमवार को मानसून ने मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में पहली बारिश ( monsoon rain ) भी कर दी।

monsoon

monsoon in mp 2019: मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

भोपाल। 10 दिन देरी से ही सही मानसून ( monsoon ) ने मध्यप्रदेश में प्रवेश ( Monsoon In Madhya Pradesh ) कर लिया। सोमवार को मानसून ने मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में पहली बारिश ( monsoon rain ) भी कर दी। जबकि शाम तक यह मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की तरफ ( monsoon in mp ) बढ़ जाएगा। 8 जिलों में भारी बारिश ( Weather alert heavy rains ) की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छा जाने से ( Scorching heat ) तापमान भी कम हो गया है। राजगढ़ में सर्वाधिक तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

मध्यप्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले मौसम विभाग ( india meteorological department ) ने बारिश की उम्मीद जताई थी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। जबकि बारिश से बेहाल हो रहे भोपाल के लोगों को दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

सोमवार को सुबह से ही प्रदेश के मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में बारिश हो रही है। शाम तक बालाघाट में तेज बारिश की उम्मीद जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को अनुकूल परिस्थितियां मिले तो यह रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि अरब सागर से उठे मानसून के कोंकण, दक्षिणी, गुजरात होते हुए मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान प्रवेश कर जाएगा।

पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में कई जगह पर बारिश हुई, जबकि उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश जैसे हालात बन रहे हं।

 

कहां कितनी बारिश
प्रदेश के नैनपुर में 5, पाटन, सैलाना में 4, बिछिया, थांदला, नालछा, सौंसर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान में शहडोल के जिलों में विशेष रूप से बढ़े और शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक व सामान्य से काफी अधिक तथा रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से कम, तापमान रहा। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश के लगभग 45 जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

यहां हो सकती है भारी बारिश
मध्यप्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, उज्जैन, आगर मालवा और इंदौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

इस सप्ताह कहां-कहां होगी बारिश


24 जून
केरल, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक तटीय इलाके

 

25 जून
बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

 

26 जून
पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,मेघालय, कोंकण-गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार।

 

27 जून
पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मेघालय, सिक्किम, मेघालय, कोंकण-गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार।

28 जून
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, कोंकण-गोवा, अंडमान-निकोबार,पूर्वी राजस्थान।

ट्रेंडिंग वीडियो