वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ ममता यादव ने बताया था कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार दीप समूह को कवर कर लिया है। जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। संभावना थी कि इस बार 29 मई से 1 जून तक मानसून केरल पहुंच जाएगा, लेकिन ये 3 दिन पहले ही आ गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी मानसून जल्दी आने की संभावना है। अनुमान है कि मध्यप्रदेश में मानसून 9 जून के आसपास आ जाएगा।
जून में होगी अच्छी बारिश जून में भोपाल सहित प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है, बताया जा रहा है कि मानसून शुरू होने के बाद भोपाल में करीब 15 दिन अच्छी बारिश होगी। इस बार मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। इंदौर में मानसून 9 जून तक पहुंचने की संभावना है। कुल मिलाकर प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने में अब महज 10-15 दिन का समय ही शेष बचा है।
अगले 24 घंटे में यहां बरसेंगी बूंदें
मौसम केंद्र ने बताया, अगले 24 घंटे में चंबल, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों के साथ नर्मदापुरम और दतिया जिले में भी बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।
मौसम केंद्र ने बताया, अगले 24 घंटे में चंबल, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों के साथ नर्मदापुरम और दतिया जिले में भी बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।
यह भी पढ़ें : गुना-इंदौर हाइवे पर नई दिल्ली के नाम से वसूल रहे टोल-टैक्स
यहां अटका प्री-मानसून
मौसम विभाग की मानें तो जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर और चंबल में प्री-मानसून अटक गया है। भोपाल में बादल छाए रहे, जबकि जबलपुर में तेज आंधी और बारिश हुई। अभी नौतपा चल रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन को अभी प्री-मानसून का इंतजार है।