scriptदो दिन में राजधानी से रुखसत हो जाएगा मानसून | weather forecast, monsoon in MP latest update of bhopal barish | Patrika News

दो दिन में राजधानी से रुखसत हो जाएगा मानसून

locationभोपालPublished: Oct 11, 2019 07:47:39 am

Submitted by:

Pushpam Kumar

20 अक्टूबर से गुलाबी सर्दी दिखाएगी असर

दो दिन में राजधानी से रुखसत हो जाएगा मानसून

दो दिन में राजधानी से रुखसत हो जाएगा मानसून

भोपाल. बारिश थमते ही प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिनों में राजधानी से मानसून रवानगी डाल सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने लगी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह से राजधानी में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो सकता है। खासकर सुबह और शाम सर्दी बढ़ेगी। हालांकि इन दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। राजधानी में पांच दिन से मौसम साफ है। धीरे-धीरे धूप के तेवर तीखे हो रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली।
दोपहर में कुछ देर के लिए आंशिक बादल छाए। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। धूप के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गरुवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिम मप्र के भिंड, मुरैना, ग्वालियर सहित अधिकतर हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई। उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे पाकिस्तान पर एक वितरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।
इससे आद्र्र हवाओं का प्रवाह कम हुआ है यानी हवा में नमी घटने लगी है। अगले दो दिनों में भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों से मानसून की वापसी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हवा का रुख बदलनेसे तीन से चार दिनों में प्रदेश में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

धीरे-धीरे आएगी पारे में गिरावट
मौसम विशेषज्ञ उदय सरवटे का कहना है कि भोपाल से मानसून की विदाई 48 घंटों में होने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।
उम्मीद है कि 15 से 20 अक्टूबर के बीच न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम होगा और गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। फिलहाल अधिकतम तापमान में उछाल की स्थिति बनी रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बारशि का सीजन लंबे समय तक चला। इस बार सर्दी भी जल्दी आने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो