scriptMonsoon may depart after the first week of October | Video: अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद विदा हो सकता है मानसून | Patrika News

Video: अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद विदा हो सकता है मानसून

locationभोपालPublished: Sep 28, 2023 06:21:30 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

सीजन में इस बार अब तक 55 दिन बारिश

अगस्त में 18 दिन बारिश हुई
Video: अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद विदा हो सकता है मानसून
भोपाल. मानसून सीजन खत्म होने के लिए अब चार दिन का समय रह गया है, वहीं राजस्थान की ओर से मानसून की विदाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में भोपाल से भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना है, हालांकि सितम्बर के आखिरी सप्ताह में एक और सिस्टम बनने की संभावना है, अगर इसका असर होता है तो अक्टूबर की शुरुआत में बारिश का एक दौर आ सकता है। पिछले दस साल के ट्रेंड की बात की जाए तो शहर से मानसून की विदाई अक्टूबर माह में ही हुई है। नए मापदंड के अनुसार शहर से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 1 अक्टूबर है, लेकिन इस बार भी मानसून एक सप्ताह से अधिक की देरी से रवाना होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम इसी तरह रहेगा। शहर में धूप खिली रही। शहर में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.