scriptआने वाले 4 दिनों तक नहीं बन रहे बारिश के आसार, परेशानी करेगी उमस भरी गर्मी | monsoon: There will be no rain for 3 to 4 days | Patrika News

आने वाले 4 दिनों तक नहीं बन रहे बारिश के आसार, परेशानी करेगी उमस भरी गर्मी

locationभोपालPublished: Jul 01, 2021 01:54:15 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे……

भोपाल। जून बीतने के साथ ही मानसूनी बादल रूठ से गए हैं। तीन चार दिन से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं और बारिश में कमी आई है। यूं तो जून में प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई हैं, लेकिन 12 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। बाकी जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते तक बारिश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। ऐसे ही संकेत ज्योतिष का गणित भी दे रहा है।

वहीं दूसरी ओर राजधानी में बारिश पर ब्रेक लगने से लोग उमस से बेहाल हैं। बुधवार को 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहा। बुधवार को सिर्फ मलाजखंड में छह मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

 

weather.jpg

मौसम विभाग का कहना है कि आठ जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। अभी फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते दो-तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।

आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह से उमस और गर्मी में इजाफा होगा। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे। हालांकि दो-तीन दिनों के बाद थोड़ी सी नमी आने से तापमान बढ़ने पर लोकल सिस्टम के डेवेलप होने से हल्की बारिश होने की संभावना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82al0p
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो