scriptMonsoon Update: imd New system formed in Bay of Bengal, will cause heavy rain for 3 days | Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया तंत्र, 3 दिन कराएगा भारी बारिश, जानिए कब होगी मानसून की विदाई | Patrika News

Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया तंत्र, 3 दिन कराएगा भारी बारिश, जानिए कब होगी मानसून की विदाई

locationभोपालPublished: Sep 21, 2023 07:51:28 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Monsoon update: शहर में बुधवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 34.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह 3 साल बाद सितंबर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 2020 में 35 डिग्री के पार पहुंचा था। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा बन गया है।

new_project.jpg
advanced weather satellite

अगले 24 घंटे में आगे बढऩा शुरू कर देगा। झारखंड के पास आने पर ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम बदल जाएगा। 21 सितंबर को शहर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तबतक शहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.