48 घंटों में आ जाएगा मानसून, लगातार 5 दिनों तक झमाझम बरसात का अलर्ट
भोपालPublished: Jun 24, 2023 03:03:44 pm
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पूर्वी हिस्सों से सबसे पहले मानसून दस्तक देगा। अगले दो दिनों यानि 48 घंटे में यह पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर सकता है। सबसे खास बात यह हैॅ कि मानूसन आते ही लगातार बारिश होगी।


मानूसन आते ही लगातार बारिश होगी।
भोपाल. एमपी में मानसून एक्सप्रेस आउटर पर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पूर्वी हिस्सों से सबसे पहले मानसून दस्तक देगा। अगले दो दिनों यानि 48 घंटे में यह पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर सकता है। सबसे खास बात यह हैॅ कि मानूसन आते ही लगातार बारिश होगी। करीब 5 दिनों तक झमाझम बरसात होने का अनुमान जताया गया है।