scriptप्रदेश के 100 से अधिक निकायों अभी से जल संकट | More than 100 bodies of the state are still facing water crisis | Patrika News

प्रदेश के 100 से अधिक निकायों अभी से जल संकट

locationभोपालPublished: Apr 07, 2020 08:50:13 pm

Submitted by:

Ashok gautam

– 77 निकायों में एक छोड़कर होती पानी की सप्लाई- चार नगरीय निकायों में दो दिन छोड़कर मिल रहा है लोगों को पानी

प्रदेश के 100 से अधिक निकायों अभी से जल संकट

प्रदेश के 100 से अधिक निकायों अभी से जल संकट

भोपाल। प्रदेश के 100 से अधिक नगरों में अभी से जल संकट अभी से गहराने लगा है। जल संकट के चलते अप्रैल माह से ही 77 निकायों में पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर की जा रही है। जबकि सरदारपुर (धार), सुवासरा (मंदसौर), टोंकखुर्द (देवास) एवं मेघनगर (झाबुआ) नगरीय निकाय में 2 दिन छोड़कर पेयजल दिया जा रहा है।
प्रदेश के 378 नगरीय निकायों में से मात्र 297 निकायों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जा रही है। बांकी के निकायों में करीब 50 फीसदी बोर या तो सूख गए हैं या फिर पानी देना कम कर दिया है।
गिरते जल स्तर को देखते हुए यहां पानी की सप्लाई एक-दो दिन बाद की जाने लगी है। इसके बाद भी सप्लाई के दौरान फोर्स कम होने के कारण दो-तीन मंजिला मकानों और ऊपरी इलाकों में पानी धीमी गति से पहुंचता है। बताया जाता है कि 100 निकायों में अभी आंशिक रुप से पानी की सप्लाई टैंकरों से होने लगी है। 160 निकायों ने मार्च, अप्रैल, मई और जून माह में टैंकर से पानी सप्लाई के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अतिरिक्त राशि मांगी है।

इन निकायों में पानी की समस्या
आष्टा, जावर, पिछोर, विजयपुर, कुरावर, कोठरी, जावद, भीकनगांव, खरगोन, बागली, देवास, सोनकक्ष, आगर, आमला, मुलताई, जीरापुर, राजपुर, धार, डही, मेघनगर, जोबट, पंधाना, गौतमपुरा, देपालपुर, करैरा, माकडोन, शुजालपुर, बड़ागांव, सुसनेर, टोंकखुर्द, हाटपिपल्या, पर्डुंना, चांद, डोंगरपरासिया, बिछुआ और राजगढ़।

जलस्तर अच्छा है, गर्मियों में ना आए पानी की समस्या-
मुख्यमंत्री चौहान ने पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, कि इस बार अच्छी बारिश के कारण प्रदेश में जलस्तर अच्छा है। संबंधित विभाग पहले से ही इस प्रकार की तैयारी करें कि ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या बिल्कुल ना आए। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय से वीसी के माध्यम से प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आगामी दिनों की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास संजय दुबे ने बताया कि 77 नगरीय निकायों में 1 दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है। इनमें इंदौर संभाग के 26 उज्जैन संभाग के 34 तथा भोपाल संभाग के 16 नगरीय निकाय शामिल हैं।

प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी-
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति में सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की आपूर्ति हो। बताया गया कि प्रदेश की कुल 113719 पूर्ण बसाहटों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो