भोपालPublished: Nov 13, 2022 04:40:18 pm
Ashtha Awasthi
स्कूल शिक्षा विभाग में 2750 और ट्राइबल में 1325 पदों पर भर्ती की जाना है....
भोपाल। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षा में पात्र हुए दो लाख उनसठ हजार अभ्यर्थियों के लिए यह खबर खुशी देने वाली है। यह अभ्यर्थी अब 2024 तक भर्ती के लिए पात्र होंगे। दो साल से चल ही भर्ती प्रकिया के तहत अब तक 18 हजार से अधिक को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। प्रक्रिया अभी जारी है। उच्च माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन शुक्रवार से शुरू किया गया है, वहीं माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 नवंबर से होगा। शासन ने दूसरे राउंड में स्कूल शिक्षा विभाग एवं ट्राइबल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए 4075 पदों की घोषणा की है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग में 2750 और ट्राइबल में 1325 पदों पर भर्ती की जाना है।