scriptभाजपा में एक अनार सौ बीमार जैसे हाल | Most claimants in Shajapur, Khajuraho and Sagar | Patrika News
भोपाल

भाजपा में एक अनार सौ बीमार जैसे हाल

पुर, खजुराहो और सागर में सबसे ज्यादा दावेदार

भोपालMar 19, 2019 / 11:17 pm

anil chaudhary

madhyapradesh-mahamukabla-2019

madhyapradesh-mahamukabla-2019

भोपाल. भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने मंगलवार को सभी 29 लोकसभा सीटोंं के लिए जंबो पैनल दिल्ली भेजा है। सबसे ज्यादा नाम देवास-शाजापुर, खजुराहो और सागर सीट पर हैं। पैनल में विधानसभा चुनाव हारे नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम पैनल में नहीं है, लेकिन उन्हें विदिशा, गुना या छिंदवाड़ा से उतारे जाने की चर्चा है।
– ये रहा पैनल
इंदौर – सुमित्रा महाजन
जबलपुर – राकेश ङ्क्षसह
विदिशा – निर्णय केंद्रीय संगठन पर छोड़ा
भोपाल – आलोक संजर, आलोक शर्मा, धु्रवनारायण सिंह व अन्य
सागर – लक्ष्मीनारायण यादव, सुधीर यादव, जयंत मलैया, रजनीश अग्रवाल व अन्य
रीवा – जनार्दन मिश्रा, बुद्धसेन पटेल, गौरव तिवारी व अन्य
सीधी – रीती पाठक, गोविंद मिश्रा
सतना – गणेश ङ्क्षसह, लक्ष्मी यादव, अखंड प्रताप ङ्क्षसह
रतलाम – झाबुआ- निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान
मंदसौर – सुधीर गुप्ता, बंशीलाल गुर्जर, रघुनंदन शर्मा
देवास-शाजापुर- सुरेंद्र वर्मा, रेखा रत्नाकर, गोपाल परमार
उज्जैन – चिंतामण मालवीय, अनिल फिरोजिया, सतीष मालवीय, प्रेमचंद गुड्डू
धार – सावित्री ठाकुर, मालती पटेल, मुकाम सिंह, छतरसिंह दरबार, रंजना बघेल
खंडवा – नंदकुमार सिंह चौहान, अर्चना चिटनीस
खरगौन- सुभाष पटेल, गजेंद्र सिंह पटेल, अंतर सिंह आर्य
राजगढ़ – रोडमल नागर, मोहन शर्मा, रघुनंदन शर्मा
खजुराहो – नागेंद्र सिंह, संजय नागाइच, ललिता यादव, कुसुम मेहदेले, अभिषेक भार्गव, नंदनी पाठक, विनोद गोटिया
टीकमगढ़ – वीरेंद्र कुमार खटीक, आरडी प्रजापति, विंध्येश्वरी खटीक
ग्वालियर – नरेंद्र सिंह तोमर, अनूप मिश्रा, माया सिंह, प्रभात झा, जयभान पवैया
मुरैना – अनूप मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, गजराज सिंह सिकरवार, रुस्तम सिंह
भिंड – भागीरथ प्रसाद, अशोक अर्गल, संध्या राय, लालसिंह आर्य
होशंगाबाद – राव उदयप्रताप ङ्क्षसह, गिरजाशंकर शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, शिव चौबे
बैतूल – डीडी उइके, गंगा बाई उइके, फग्गन सिंह कुलस्ते
दमोह – प्रहलाद पटेल, अभिषेक भार्गव, जयंत मलैया
शहडोल – ज्ञानसिंह, रामलाल रौतेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र मरावी
मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते, ज्योति ओमप्रकाश धुर्वे, संपतिया उइके, देवी ङ्क्षसह सैयाम
बालाघाट – बोध सिंह भगत, मौसम बिसेन, लता एलकर, नीता पटेरिया, केडी देशमुख
छिंदवाड़ा – चौधरी चंद्र भान ङ्क्षसह, कन्हई राम रघुवंशी, नाना भाउ माहोड़
गुना शिवपुरी – प्रभात झा, वीरेंद्र रघुवंशी, जयभान सिंह पवैया, हरी सिंह यादव
* नंदकुमार ने जुड़वाया दूसरे का नाम
नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा से टिकट के दावेदार हैं। उनका टिकट लगभग तय है, लेकिन जब बैठक में खंडवा की चर्चा चली तो उन्होंने दावेदार का नाम भी जुड़वाया। इस पर सभी लोग हंसने लगे तो चौहान ने कहा कि ये भी मजबूत दावेदार है। इनका नाम होना चाहिए।
– नरेंद्र मरावी को फोन लगाया
बैठक में शहडोल के भाजपा नेता नरेंद्र मरावी को फोन लगाकर उनकी पत्नी हिमाद्री सिंह की दावेदारी पर चर्चा की गई। हिमाद्रि अभी कांग्रेस में हैं। हालांकि, हिमाद्रि का नाम पैनल मेंं नहीं डाला गया है।

Home / Bhopal / भाजपा में एक अनार सौ बीमार जैसे हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो