scriptशौचालय निर्माण, नाले-नालियों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई को लेकर निकायों में सबसे ज्यादा शिकायतें | Most complaints in the bodies regarding the construction of toilets, d | Patrika News

शौचालय निर्माण, नाले-नालियों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई को लेकर निकायों में सबसे ज्यादा शिकायतें

locationभोपालPublished: Jul 17, 2021 11:07:00 pm

Submitted by:

Ashok gautam

– शिकायतों के मामले में ग्वालियर के नगरीय निकाय सबसे आगे
– विभाग ने कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने कार्ययोजना बनाने के लिए कहा

करीब चार इंच बारिश में भी पानी की आवक नहीं

करीब चार इंच बारिश में भी पानी की आवक नहीं


भोपाल। स्वस्च्छता अभियान के बाद भी नगरीय निकायों में सबसे ज्यादा शिकायतें नाले-नलियों, सर्वाजनिक स्थलों में साफ सफाई नहीं होने और शौचालय निर्माण को लेकर आ रही हैं। निकायों की कमजोर सेवाओं से जुड़ी ये शिकायतें ऑन लाइन और ऑफ लाइन के जरिए विभाग को की गई हैं। बढ़ती शिकायतों के चलते नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है।
ग्वालियर जिले के निकायों में सबसे ज्यादा लोगों ने की शिकायतें रजिस्र्टड की हैं, चाहे वह साफ-सफाई, सड़कों के निर्माण, पेय जल समस्या की हो अथवा सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट की हो।
ग्वालियर में पिछले कुछ महीनों में 27 हजार के आस पास शिकायतें रजिस्टर्ड की गई है। शिकायतों के मामले में दूसर नम्बर पर उद्योग राजधानी इंदौर और तीसरे नम्बर पर राजधानी भोपाल जिला है। हालांकि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश सीएम हेल्प लाइन, नगर पालिका पोर्टल सहित अन्य माध्यमों के जरिए रजिस्र्टड की गई दो लाख 32 हजार शिकायतों में से 75 फीसदी शिकायतों का तत्काल निराकरण किय जा चुका है। बाकी की शिकायतों का निराकरण के निराकरण का प्रयास अलग अलग हो रहा है।
——–
जिला —–निकायों में कुल शिकायतें— निराकृत शिकायतें
ग्वालियर—–27800————–27336
इंदौर ——-23215—————19948
भोपाल——22933————–22763
जबलपुर —-13734————-12679
मुरैना ——10861————–9044
उज्जैन——-8691————–7526
सागर ——7966—————6310
सतना——-7434—————6434
रीवा ——–7349————-6538
गुना ——-7186————–6252
———————–

अतिक्रमण के मामले में भोपाल इंदौर आगे
अतिक्रमण करने के मामले में भोपाल इंदौर जिले के लोग सबसे आगे हैं। यहां अवैध गुमठी, ठेला लागाने, निर्माण करने और सड़कों पर कारोबार की सबसे सबसे ज्यादा शिकायतें होती हैं। अतिक्रमण से परेशान लोगों के जरिए ये शिकायतें की गई हैं। इसके लिए हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके साथ ही इन लोगों से पेनाल्टी की राशि भी वसूली जाती हैं।
शहर ——–शिकायतें
इंदौर——1086
भोपाल—–690
जबलपुर —-529
बुरहानपुर —-275
रीवा —–261
——————————–
अवारा कुत्तों के मामले में भोपाल
अवारा कुत्तों के मामले में सबसे आगे भोपाल है। यहां इस वर्ष 1131 शिकायतें दर्ज की गई है। जबकि पूरे प्रदेश में करीब 3147 शिकायतें दर्ज की गई है। इस मामले में इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे नम्बर पर है। इन दोनो जिलों के निकायों में करीब क्रमश: 575 और 230 लोगों ने शिकायतें की हैं।
—–
अवारा पशु के मामले में मुरैना, ग्वालियर आगे
प्रदेश में अवारा पशुओं को पकडऩे के संबंध में इस वर्ष करीब 12 सौ से अधिक शिकायतें की गई हैं, जिसमें टॉप में मुरैना जिले के नगरीय निकाय हैं। इन निकायों में 561 लोगों ने शिकायतें की हैं। दूसरे नम्बर पर ग्वालियर और तीसरे नम्बर पर भोपाल है। ग्वालियर में 183 और भोपाल में 89 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
—-
सुअरों के मामले में भोपाल
अवारा शुअरों के मामले में भोपाल के निकाय सबसे आगे हैं। प्रदेश में सभी निकायों में अवारा सुअरों से जुड़ी 680 शिकायतें हुई हैं, जिसमें से भोपाल में अकेले 247 शिकायतें रजिस्र्टड हुई हैं। जबकि जबलपुर में 72 और उज्जैन में 66 लोगों ने शिकायतें की हैं।
——————
सबसे ज्यादा शिकायतों के प्रकार ———————————————संख्या
– सड़कों, सार्वजनिक स्थालों, सीवेज, नाला-नाली सफाई सहित अन्य, शौचालय निर्माण—64774
– पानी की सप्लाई, नल कनेक्शन, पानी की टंकी सहित अन्य शिकयातें —————49855
– स्ट्रीट लाइट ———————————————————–17763
– सीवेज गटर ———————————————————–17121
– प्रधानमंत्री आवास ——————————————————-13442
– टावर, होर्डिंग————————————————————8421
– अवैध कालोनी, अवैध कब्जा————————————————5464
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो