scriptMost people going to Maihar world tourism day news | सबसे ज्यादा मैहर जा रहे देश के लोग, जानिए विदेशी सैलानियों की क्या है पहली पसंद | Patrika News

सबसे ज्यादा मैहर जा रहे देश के लोग, जानिए विदेशी सैलानियों की क्या है पहली पसंद

locationभोपालPublished: Sep 27, 2022 07:33:46 am

Submitted by:

deepak deewan

देशी पर्यटक कर रहे शारदा मैया के दर्शन, 6 माह में 91 हजार विदेशी पर्यटकों ने किया मध्यप्रदेश का रुख यह पिछले साल से दोगुना

tourism_day.png
पर्यटक कर रहे शारदा मैया के दर्शन
भोपाल. मध्यप्रदेश देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद से गुलजार है। विदेशी सैलानियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल पन्ना है जबकि देशी पर्यटकों के लिए माता शारदा का मंदिर मैहर पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है।

प्रदेश में इस साल शुरुआती महीने यानी जनवरी से जून तक कुल 1.72 करोड़ देशी पर्यटक आए जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 91281 रही। विदेशी पर्यटकों का ये आंकड़ा वर्ष 2021 की तुलना में दोगुना से अधिक है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.