scriptपहले करवाचौथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी नयी नवेली दुल्हन के साथ हो गया ये कांड! | mother in law fall in love and get married with son in law | Patrika News

पहले करवाचौथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी नयी नवेली दुल्हन के साथ हो गया ये कांड!

locationभोपालPublished: Oct 13, 2017 05:41:56 pm

Submitted by:

sanjana kumar

पति को भगाकर ले गई चाची सास, दोनों के मोबाइल है बंद, कुछ दिनों पहले ही पति को बताया था कि वह गर्भवती है..

Jalore News

Fake Wedding

 

भोपाल/नौगांव। एक नवविवाहिता को अपने पति को गर्भवती होने की खुशखबरी देना भारी पड़ गया। तब से उसका पति घर से भाग गया है। हैरान करने वाला यह मामला नौगांव में सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने अपनी चाची सास पर पति को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। करवा चौथ की मेहंदी हाथों में रची थी और सजाए नवविवाहता के साथ हुए इस कांड ने घर वालों को हैरान-परेशान कर दिया है। पीडि़त नवविवाहिता ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता का आरोप है कि चचिया सास उसके पति को लेकर भाग गई। सास ने पति के खाते से करीब 35 लाख रुपए निकाल लिए हैं। इतना ही नहीं उसने लाखों रुपए की प्रोपर्टी भी अपने नाम करवा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

6 महीने पहले हुई थी शादी

नौगांव के वार्ड नंबर 19 में रहने वाली आरती अहिरवार पिता हरसेवक अहिरवार निवासी गौना करोला की शादी मई 2017 में नगर के वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र जाटव के साथ 6 माह पहले हुई थी। पीडि़ता का आरोप है कि, शादी के बाद से ही उसकी चचिया सास उसके घर पर नियमित रूप से आने लगी थी। इस बात को लेकर पति और पीडि़ता के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। लेकिन चाची सास का आना-जाना बंद नहीं हुआ।

पिता के साथ पहुंची थाने

पीडि़त आरती अपने पिता और चाचा के साथ स्थानीय पुलिस थाने में पहुंची और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। नवविवाहिता ने शिकायत में चाची सास पर पति को साथ लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि उसकी चाची सास ने पति के खाते से 35 लाख रुपए की राशि निकाली है। वहीं हाल ही में उसके पति धर्मेंद्र ने कसाई मंडी स्थित अपने ७ प्लॉट बेचे थे। ये सभी प्रोपर्टी धर्मेंद्र के ही नाम थीं। एक प्लॉट सिल्वर सिटी में भी है। उस फ्लेट पर भी चाची सास की नजर थी। उसने आरोप लगाया कि चाची सास ने कुछ प्रोपर्टी भी अपने नाम करवा ली हैं।

तब चाची सास ने की थी लड़ाई

पीडि़ता का आरोप है कि उसने पति को बताया कि वह गर्भवती है। इसकी जानकारी जैसे ही उसकी चाची सास को हुई, तो उसने पति धर्मेंद्र से बहुत लड़ाई की थी। उसके सात दिन बाद ही दोनों घर छोड़कर भाग गए।

दोनों के मोबाइल बंद
पीडि़ता के मुताबिक उसने और परिवार वालों ने कई बार दोनों के फोन पर कॉल कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दोनों में से किसी का फोन नहीं लग रहा। दोनों के ही फोन बंद आ रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो