script

मासूम बना मां की मौत का गवाह, जिसने भी सुना दिल दहल गया…

locationभोपालPublished: Feb 15, 2018 06:08:54 pm

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला…

innocent
भोपाल। कहा जाता है अपराध करने के बाद अपराधी चाहे कितनी भी बचने की कोशिश कर ले, लेकिन वह कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है। शातिर से शातिर गुनाहगार बचने के लाख उपाय करने के बाद भी एक दिन सच सामने आ ही जाता है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे सामने आया है।
जहां एक महिला की मौत का रहस्य ऐसे खुला जिसका किसी को मालूम तक नहीं था। इस पूरे मामले में एक सबूत छह साल का मासूम सामने आया है, जिसके सामने जो कुछ भी हुआ, वो दिल को दहलाने वाला था।
दरअसल ये मामला राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक छह साल के मासूम ने बताया कि उसकी मां से पापा और दादी ने मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मां को पंखे पर फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऐशबाग बाग फरहत अफजाह निवासी सुमायला खान की शादी सात साल पहले कमला नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रहने वाले नवेद से हुई थी। नवेद का ट्रेवर्ल्स का बिजनेस है। उनका छह साल का बेटा अयान और तीन साल की बेटी है, लेकिन कुछ सालों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
विवाद इतना बढ़ा की…
ये विवाद इतना बढ़ेगा यह किसी ने सोचा तक नहीं था। मंगलवार को जो कुछ हुआ, वो परिवार के लिए मातम लेकर आया, सुमायला की मौत की खबर जैसे ही मायके वालों को मिली, सबके होश उड़ गए। कमला नगर पुलिस में शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
परिजनों के हंगामा करने और सुमायला के छह साल के बेटे अयान का वीडियो आने के बाद पुलिस अब मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने की बात कह रही है।

मासूम की गवाही पर यकीन करें, तो 13 फरवरी को घर में बंद कर नवेद और उसकी मां ने मारपीट की। इसके बाद पंखे पर फांसी के फंदे पर उसे लटकाकर मार डाला। मौके पर कमला नगर थाना पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने तब तक उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था।
सुमायला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने छह साल के अयान का वीडियो भी बनाया, जिसमें वो घटनाक्रम की सच्चाई बता रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ससुराल पक्ष ने अयान को गायब भी कर दिया।
ससुराल पक्ष पर आरोप है कि 12 फरवरी को नवेद सुमायला को अपने साथ ले गया था। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को छह साल के मासूम की गवाही ने बल दिया है, ऐसे में पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो