जानकारी के अनुसार कर्ज लेकर समय पर अदायगी न करने के लगातार बढ़ते प्रकरण से परेशान मध्यप्रदेश में स्थित बैंक अब जल्द ही वसूली के उपाय और सख्त करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश में आरआरसी मॉडल तैयार करने वाली बैंक ऑफ बड़ोदा से रिपोर्ट मांगी है।
बैंकों के लिए हाउसिंग सेक्टर में बढ़ता एनपीए सबसे बड़ी चिंता MP Bank NPA in problematic position
की वजह है। पिछले एक साल में इस सेक्टर में एनपी में गई राशि 66.95 फीसदी बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में यह राशि 539 करोड़ थी, यह इस बार बढ़कर 895 करोड़ हो चुकी है। बैंक सभी डिफॉल्टर के घर अटेच करके उसकी नीलामी कर रहा है। वह इस प्रक्रिया में तेजी लाना चाहता है।
सेक्टर : मार्च-17 : मार्च-18 : अंतर
कृषि : 7398 : 8908 : 20.41
एमएसएमई : 3220 : 4049 : 25.73
एजुकेशन : 110 : 119 : 8.37
हाउसिंग : 539 : 895 : 66.95
अन्य : 575 : 613 : 6.67
प्राथमिकता वाले क्षेत्र : 11,842 : 14,584 : 23.15
गैर प्राथमिकता वाले : 4,601 : 7387 : 60.56
कुल एडवांस : 16,443 : 21,971 : 33.62
पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी Neerav Modi की 7,000 करोड़ की संपत्ति जल्द से जल्द जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई की स्पेशल कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहा है। यह अपील 22 अप्रैल से देश में लागू हुए आर्थिक अपराध अध्यादेश के तहत की जाएगी।