scriptMP Board Result 2019 : परीक्षा परिणाम घोषित, ये हैं दसवीं के भोपाल टॉपर | MP Board 2019 bhopal toppers | Patrika News

MP Board Result 2019 : परीक्षा परिणाम घोषित, ये हैं दसवीं के भोपाल टॉपर

locationभोपालPublished: May 15, 2019 12:18:45 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

ये हैं दसवीं के भोपाल टॉपर

MP Board 2019 bhopal toppers

MP Board 2019 bhopal toppers

भोपाल. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार (15मई) को 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। परीक्षा परिणाम की घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिक्षा परिणाम घोषित होने पर प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं के बधाई व शुभकामनाएं दी।

ये हैं भोपाल के टॉप 3 मेरिट लिस्ट

छात्र का नाम – विद्यार्थी का नाम – रोल नंबर – मार्क्स – पोजिसन – स्कूल

– गौरव दीप मालवीय पिता रतन सिंह मालवी – 196325848 – 488 – फर्स्ट – सरस्वती विद्या मंदिर शिवाजी नगर, भोपाल

– शिवम पटेल पिता रामलाल पटेल – 196330950 – 488 – फर्स्ट – किशनचंद टी शहनई हाई सेकेंडरी स्कूल, बैरागढ़, भोपाल

– साक्षी शर्मा पिता अनिल शर्मा – 196332375 – 488 – फर्स्ट – एग्नेल हाई सेकेंडरी स्कूल, इब्राहिमपुरा, भोपाल

– मेघा मैथिल पिता राजेश मैथिल – 196343367 – 488 – फर्स्ट – मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल टी टी नगर, भोपाल

– हर्षित चौधरी पिता मुकेश चौधरी – 196335582 – 487 – सेकेंड – संस्कार भारती विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल, बागमुगलिया भोपाल

– प्रिंशी गोस्वामी पिता महेन्द्र गोस्वामी – 196336690 – 487 – सेकेंड – सिल्वर बेल्स कंजर्वेशन हाई सेकेंडरी स्कूल बागमुगलिया भोपाल

– वैष्णवी बाघेल पिता गजेन्द्र बाघेल – 196328796 – 486 – थर्ड – मुस्तफा मेमोरियल हाई स्कूल, चांदबड भोपाल

– रीतू पिता संतोष – 196333105 – 486 – थर्ड – शासकीय हाई स्कूल गुंगा बैरसिया भोपाल

– स्नेहा जैन पिता सुरेंद्र कुमार जैन – 196343276 – 486 – थर्ड – मॉडल हाई स्कूल, टी टी नागर, भोपाल

– नेहा उपाध्याय पिता रामपाल उपाध्याय – 196343316 – 486 – थर्ड – मॉडल हाई स्कूल, टी टी नागर, भोपाल

मुख्यमंत्री ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिये माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की भी सराहना की है।

असफलता से सफलता की राह रूकती नहीं

मुख्यमत्री ने कहा कि परीक्षा में सफलता और असफलता सिर्फ एक पड़ाव है। जिन विद्यार्थियों को अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन यहीं तक सीमित नहीं है। कई अवसर सामने हैं। एक असफलता से सफलता की राह रूकती नहीं है। फिर मेहनत कीजिये, सफलता आपके क़दम चूमेगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को कमतर नहीं समझें। उनके प्रयासों की हौसला अफ़जाईं करे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो