script

MP By Election 2021 : मध्यप्रदेश उपचुनाव में कुल 63% मतदान, जानिए 5 बजे तक कहा कितने वोट पड़े

locationभोपालPublished: Oct 30, 2021 06:32:45 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 63 फीसदी हुआ मतदान।

News

MP By Election 2021 : मध्यप्रदेश उपचुनाव में कुल 63% मतदान, जानिए 5 बजे तक कहा कितने वोट पड़े

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ है। 30 अक्टूबर शनिवार को मतदान का दिन है। कोरोना की दूसरी लहर में एक संसद सदस्य और तीन विधायकों की मौत के बाद यह सीटें खाली हुई थी। इस चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षीदल कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चुनाव आयोग ने भी बड़े पैमाने पर व्यवस्था की है, वहीं पुलिस प्रशासन चुनाव वाले जिलों में आने-जाने वालों पर नजर रख रहा है।
एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 26 लाख 48 हजार मतदाता अपने मताधिकार करेंगे। चुनाव आयोग ने 26 हजार 800 कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई है। 3944 मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं। इनमें से 804 संवेदनशील हैं। 2 नवंबर को परिणाम आएंगे।
patrika.com पर देखें उपचुनाव में मतदान का लाइव कवरेज…।

13.jpeg
https://www.dailymotion.com/embed/video/kEShITVMM4dLR6xkf7F
Live Updates

शाम 5 बजे तक 63% हुआ मतदान, एक नजर

रैगांव 67%
खंडवा 59%
पृथ्वीपुर 76%
जोबट 60%अब सिर्फ लाइन में खड़े लोग कर रहे हैं मतदान
दोपहर 3 बजे तक मतदान पर एक नजर
रैगांव 56%
खंडवा 51%
पृथ्वीपुर 68%
जोबट 47%

पृथ्वीपुर विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान
कुल-
53 प्रतिशत
पुरूष –
56 प्रतिशत
महिला –
51 प्रतिशत

रैगांव विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान
कुल- 44.52 प्रतिशत
पुरूष- 44.82 प्रतिशत
महिला– 44.18 प्रतिशत
जोबट विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान

कुल- 40.61 प्रतिशत
पुरूष- 42.27 प्रतिशत
महिला- 38.95 प्रतिशत

एक हजार का सिलेंडर बना विवाद का कारण
नेपानगर के एक पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। यहां एक गैस सिलेंडर रखा था, जिस पर लिखा था रसोई गैस 1 हजार रुपए, इसे देखकर वोट करें, इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस सिलेंडर को दूर करवाकर मामला शांत किया।
शिक्षक की हार्टअटैक से मौत
खंडवा में उपचुनाव के दौरान बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में रिजर्व मतदान दल के एक शिक्षक की मौत हार्टअटैक से हो गई है। शिक्षक दयाराम जाधव बालक छात्रावास आश्रम सरवरदेवला में कार्यरत थे, उपचुनाव के दौरान वे बड़वाह में रिजर्व मतदान दल की ड्यूटी पर थे।

सांसद की गाड़ी का चालान

बैतूल सांसद दुर्गादास उइके की गाड़ी का चालान कट गया है। जिसमें करीब 1500 रुपए का जुर्माना लगाया है, इस दौरान सांसद वाहन में नहींथे। वहीं ड्रायवर स्टाफ हूटर बाजाता हुआ निकल रहा था। ऐसे में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई हुई है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

जोबट कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने मतदान शुरू होते ही जीत का दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे करीब 30 हजार मतों से विजयी हो रहे हैं। भाजपा के राज में विकास रुक गया है, किसान परेशान हैं, बेरोजगारी के मार युवा झेल रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। सभी का जनआक्रोश है। जोबट से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने मतदान किया। खंडवा में कांग्रेस उम्मीद्वार राज नारायण सिंह ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया, इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी।
मतदान के आंकड़ों पर एक नजर

विधानसभा की तीनों सीट 11.30 PM
पृथ्वीपुर 34.52%
रैगांव 33.62%
जोबट 28.55%

खंडवा लोकसभा 11.30 PM
बागली 33.00%
मंधाता 25.9%
खंडवा 18.00%
पंधाना 28.68%
नेपानगर 27.62%
बुरहानपुर 22.37%
भीकनगांव 26.00%
बड़वाह 21.5%

सुबह 11.00 AM

जोबट में 28 रैगांव में 33 प्रतिशत मतदान
जोबट में सुबह 11 बजे तक करीब 28.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें 47 हजार 497 पुरुष व 37 हजार 74 महिलाओं ने मतदान किया है, इसी प्रकार रैगांव में सुबह 11 बजे तक करीब 33 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 10.55 AM

आधा दर्जन मोबाइल जब्त
रैगांव में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेसिंह का पालन करने के लिए भी जागरूक किया, इसी के साथ दुबारी, शिवराजपुर व कल्पा मढ़ीकला स्थित केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर तैनात विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से करीब 6 मोबाइल जब्त किए।
सुबह 10.10 AM
उपचुनाव का कई गांवों में बहिष्कार हो रहा है। सबसे पहले खंडवा के अरदलाकलां में बहिष्कार हुआ, यहां केवल एक ही मतदान हुआ, ऐसे में प्रशासन की टीम ने भी ग्रामीणों को समझाया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं, इसके साथ ही बिहार, मांधाता, हैडई के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

सुबह 09.45 AM
नेपानगर वार्ड क्रमांक 14 में राजीव नगर मुख्य द्वार पर ही मतदान के बहिष्कार का बैनर टांगा। खरगोन में भीकनगांव के मतदान केंद्र 66 पर ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण आधे घंटे तक मतदान प्रभावित, दूसरी मशीन लगाकर मतदान शुरू करवाने की कोशिश जारी, मतदाता कतार में खड़े, कुछ लौटने लगे।
सुबह 09.30 AM

पृथ्वीपुर कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठौर ने पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान। पृथ्वीपुर में 13 प्रतिशत, खंडवा लोकसभा तहत आने वाले बागली में 14.66 प्रतिशत, रैगांव में 13.74 प्रतिशत मतदान सुबह 9 बजे तक हुआ. खंडवा में पार्षद द्वारा परिचय पत्र नहीं लाने के कारण अफसरों ने मतदान से रोका, पार्षद ने कलेक्टर और एसडीएम से की शिकायत।
सुबह 09.00 AM

खंडवा लोकसभा उपचुनाव के अंतर्गत देवास जिले की बागली विधानसभा में मतदान। यहां 355 मेेंं से 38 केंद्र संवेदनशील है। पुंजापुरा के समीप चंदूपुरा में ईवीएम मशीन में खराबी से मतदान प्रभावित हुआ, कुछ समय बाद मशीन चालू करवाई। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र मेंं दिव्यांग भी पहुंचे मतदान करने।
सुबह 08.20 AM

खंडवा में लोकसभा उपचुनाव के अंतर्गत खरगोन जिले की बडवाह ओर भीकनगांव विधानसभा में सुबह से ही मतदान जारी है। लोकसभा क्षेत्र के अंतिम गांव बमनाला में मजदूर महिलाएं खेतों पर काम करने से पहले वोट डालने पहुंची। जिनका कहना था कि सबसे पहले वोट फिर सारे का काम।देश की तरक्की के लिए मतदान जरूरी है।
सुबह 8.00 AM


खंडवा जिले में पंधाना विधानसभा के गांव अरदलाकलां में मतदान का बहिष्कार हुआ, मतदाता बोले सड़क नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचे। रैगांव में बूथ क्रमांक 210 पर मशीन में खराबी आने पर बदली। खंडवा में मूंदी के बूथ क्रमांक 187, छैगांवमाखन बूथ क्रमांक 66, 68 में ईवीएम मशीन खराब, बदलने की कार्यवाही जारी।
सुबह 7.30 AM

पृथ्वीपुर में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगने लगी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां सबसे अधिक मतदान होगा। जोबट में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता की कतारें लग गई। जोबट के मतदान क्रमांक 124 में मतदान केंद्र ईव्हीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान नहीं हो पा रहा था। मशीन को सुधारने तकनीकी अमला पहुंचा। कोरोना संक्रमण को लेकर मतदान केंद्र में पुख्ता इंतजाम है।
14.jpeg
सुबह 7.30 AM

अलसुबह करीब 05.30 बजे मॉक पोल के बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए मास्क के बिना किसी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह दिखा, ठंड की शुरुआत के बावजूद भी लोग सुबह से मतदान करने पहुंचे। संवेदनशील केंद्रों पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं सीसीटीवी कैमरें से नजर रखने के साथ ही वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो